Homeदेश-समाजकहीं अफजल बना आशीष, कहीं हिंदू से जबरन निकाह-रेप, कहीं दलित को बनाया मुस्लिम:...

कहीं अफजल बना आशीष, कहीं हिंदू से जबरन निकाह-रेप, कहीं दलित को बनाया मुस्लिम: बांदा हो या बरेली-नोएडा हो या फिरजोबाद, लव जिहाद से कोई न बचा

अफजल पर खुद को आशीष बताकर नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फँसाने का आरोप लगा है। वह लड़की को भगाने की फिराक में था। उसका प्राइवेट वीडियो बनाने का भी आरोप है।

उत्तर प्रदेश के बांदा, बरेली, नोएडा और फिरजोबाद से लव जिहाद की घटनाएँ सामने आई है। मुस्लिम पहचान छिपाकर हिंदू पीड़िताओं को फँसाने का आरोप सामने आया है। जबरन निकाह, धर्मांतरण रेप के आरोप लगे हैं।

बांदा: अफजल बना आशीष, नाबालिग से जबरन निकाह

बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में सामने आए मामले में अफजल पर खुद को आशीष बताकर नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फँसाने का आरोप लगा है। वह लड़की को भगाने की फिराक में था। उसका प्राइवेट वीडियो बनाने का भी आरोप है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो और एंटी लव जिहाद की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

बरेली: दलित महिला से जबरन निकाह, धर्मांतरण

बरेली में एक दलित महिला ने सादिक व उसके परिजनों खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि साल 2011 में जब सादिक ने उससे जबरन निकाह किया था। तब वह नाबालिग थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और उत्पीड़न की धाराओं के साथ ही, उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

नोएडा: हिंदू लड़की को फिरोज ने किया अगवा

नोएडा की एक हिंदू लड़की को बंदूक का भय दिखाकर अपहरण करने का आरोप फिरोज खान पर लगा है। आरोपित कार से लड़की को लेकर मथुरा जा रहा था। इसी बीच लड़की ने चालाकी दिखाते हुए उसकी मैगजीन हाइवे में फेंक दी। आरोपित फिरोज कार रोककर मैगजीन ढूँढ़ रहा था, तभी पुलिस की नजर उस पर पड़ी।

पुलिस को आता देख उसने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। कहा जा रहा है कि फिरोज लड़की से एकतरफा प्यार करता था। लड़की के इनकार करने पर वह उसकी हत्या करने की फिराक में था।

फिरोजाबाद: अंश बन मोइन ने नाबालिग की दोस्ती, फिर दुष्कर्म

फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से मोइन नामक युवक ने फेसबुक के सहारे अंश बनकर दोस्ती की। यह दोस्ती कुछ दिन बाद प्यार में बदल गई। नए साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी 2023 को मोइन पीड़िता को बहला-फुसलाकर घर से ले गया। इसकी जानकारी जब पीड़िता के परिजनों को हुई तो उन्होंने मोइन व एक अन्य महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपित ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी का हिंदू-घृणा फैलाना काम, किसी की हिंसा भड़काने की हिस्ट्री: जानिए कौन हैं CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए ये 6 आंदोलनजीवी, ‘NEET’ नहीं...

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में 'आंदोलनजीवी' की जमात देखने को मिल रही है। ये वही जमात है जो हर प्रदर्शन में अपना मोदी-विरोधी, हिंदू-घृणा प्रोपेगेंडा फैलाती है।

सदियों पुराना रहस्यमयी शिवलिंग… नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में ‘अमृत कुंड’ की सफाई के दौरान ASI को मिली धरोहर, जानिए- इस ऐतिहासिक ज्योतिर्लिंग की...

देश के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री त्र्यंबकेश्वर मंदिर से ASI की टीम ने 65 फीट गहरे 'अमृत कुंड' से नक्काशीदार शिवलिंग निकाला।
- विज्ञापन -