Homeदेश-समाजउत्तर प्रदेश पुलिस से भिड़े CAA प्रदर्शनकारी, लाठीचार्ज कर खाली कराया मोहम्मद अली पार्क

उत्तर प्रदेश पुलिस से भिड़े CAA प्रदर्शनकारी, लाठीचार्ज कर खाली कराया मोहम्मद अली पार्क

प्रदर्शनकारियों ने जब पुलिस पर पथराव करने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर धरने पर बैठे लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया और देखते ही देखते पुलिस ने पार्क को पूरी तरह से खाली करा दिया। वहीं माहौल को देखते हुए प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सीएए के ख़िलाफ़ चल रहे धरना प्रदर्शन को समाप्त कराने पहुँची पुलिस टीम पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस को हालात काबू करने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। वहीं इसके बाद से इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। हालाँकि, पुलिस ने पार्क को खाली करा दिया है।

सोमवार को पुलिस फोर्स के साथ धरना स्थल पर पहुँचे प्रशासनिक अधिकारियों को देख प्रदर्शकारी महिलाओं ने सड़क पर उतरकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं प्रदर्शनकारियों ने जब पुलिस पर पथराव करने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर धरने पर बैठे लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया और देखते ही देखते पुलिस ने पार्क को पूरी तरह से खाली करा दिया। वहीं माहौल को देखते हुए प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस कार्रवाई के ख़िलाफ प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चमनगंज रोड को जाम कर दिया है।

कानपुर चमनगंज के मोहम्मद अली पार्क में पिछले करीब एक महीने से सीएए और एनआरसी के ख़िलाफ लोगों का धरना चल रहा था। बीते शनिवार को प्रदर्शनकारियों और पुलिस अधिकारियों की बीच वार्ता हुई। इसके बाद शनिवार को घोषणा कर दी गई कि समझौते के मुताबिक धरने को समाप्त कर दिया जाएगा, लेकिन घोषणा के बाद भी धरने को समाप्त नहीं किया गया और इसके बाद भी धरना स्थल पर करीब 100 की संख्या में लोग बैठे रहे। इस बात की जानकारी जैसे ही पुलिस अधिकारियों को हुई, तो वह सोमवार सुबह को ही मौके पर पहुँच गए।

आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को डीआईजी अनंत देव ने दो टूक कहा था कि 80 लोगों को नोटिस देने और 200 लोगों को पाबंद करने के बाद भी धरना खत्म न हुआ तो पुलिस देशद्रोह की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी करेगी। साथ ही धरने का चेहरा बने और उपद्रवियों को पनाह देने के आरोपितों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी ने कहा था कि मोहम्मद अली पार्क और फूल पार्क में धरने को बाहर से लोग आकर समर्थन देने के साथ धरने पर बैठे लोगों को उकसा भी रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

26 साल से जेल में बंद दारा सिंह होंगे रिहा: वकील का दावा, बताया- सुप्रीम कोर्ट ने 15 अगस्त तक जेल से छोड़ने का...

दारा सिंह के वकील एपी सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा सरकार को 15 अगस्त 2026 तक उन्हें जेल से रिहा करने का आदेश दिया है।

‘मुस्लिम होने के कारण फँसा ताहिर हुसैन’ : दिल्ली के हिंदू विरोधी दंगों के बाद बचाव में उतर गया था पूरा वामपंथी गैंग, पूछ...

आईबी के अंकित शर्मा की हत्या कभी भी कट्टरपंथियों और वामपंथियों के लिए चर्चा करने का विषय नहीं रही, उन्हें चिंता हमेशा ताहिर हुसैन की थी।
- विज्ञापन -