Thursday, May 2, 2024
Homeदेश-समाजमुस्लिम नहीं बनी दलित युवती तो जहर देकर मारा: हिंदू बन नावेद ने फँसाया,...

मुस्लिम नहीं बनी दलित युवती तो जहर देकर मारा: हिंदू बन नावेद ने फँसाया, प्रेग्नेंट कर धर्मांतरण का डाल रहा था दबाव; UP पुलिस ने 2 को पकड़ा

नावेद ने अपनी पहचान छिपाते हुए दलित लड़की को प्यार के जाल में फँसाया। इसके बाद जब वह गर्भवती हो गई तो उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। इस्लाम न कबूलने पर जहर देकर उसकी हत्या कर दी।

उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में लव जिहाद, धर्मांतरण और हत्या का मामला सामने आया। आरोप है कि नावेद ने अपनी पहचान छिपाते हुए दलित लड़की को प्यार के जाल में फँसाया। इसके बाद जब वह गर्भवती हो गई तो उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। इस्लाम न कबूलने पर जहर देकर उसकी हत्या कर दी। घटना शनिवार (27 मई 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक लड़की की पहचान सीमा गौतम के रूप में हुई। वह मूल रूप से लखीमपुर के पलियाकलाँ की रहने वाली है। पीड़िता शाहजहाँपुर में डॉ. श्रॉफ आई चैरिटेबल हॉस्पिटल में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थी। उसकी पहचान नावेद नामक व्यक्ति से हुई। आरोप है कि नावेद ने खुद को हिंदू बताते हुए सीमा गौतम से दोस्ती की थी। दोनों बीते डेढ़ साल से शाहजहाँपुर में एक किराए के मकान में लिव-इन पर रह रहे थे।

शनिवार (28 मई 2023) की रात नावेद अपने दो साथियों मुस्तकीम और फरहाद के साथ बेहोशी की हालत में सीमा को लेकर हॉस्पिटल पहुँचा था। हॉस्पिटल में नावेद ने खुद को शोएब सिद्दीकी और सीमा को अपनी पत्नी और उसका जोया सिद्दीकी बताया था। जाँच के दौरान डॉक्टर्स ने सीमा मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नावेद अपने साथियों के साथ वहाँ से भागने की कोशिश करने लगा। हालाँकि हॉस्पिटल के कर्मचारियों और वहाँ मौजूद लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शुरुआती पूछताछ के बाद मुख्य आरोपित नावेद की सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद पुलिस ने नावेद और उसके साथी फरहाद को हिरासत में ले लिया। वहीं, सीमा की मौत के बाद इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी गई। सीमा गौतम के भाई ने नावेद और उसके साथियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

सीमा के भाई का आरोप है कि नावेद ने नाम बदलकर उसकी बहन को जाल में फँसाया। इसके बाद उसने सीमा के साथ अवैध संबंध बनाए। नावेद और उसके साथियों ने सीमा के अश्लील वीडियो बनाकर उसपर धर्मांतरण का दबाव बना रहे थे। अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी सीमा ने जब अपने परिजनों को दी तो नावेद और उसके साथियों ने जहर देकर उसकी हत्या कर दी।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मिलिए पत्रकार हरमन गोमेज से, हिंदुओं को कहता है- भ@वे, गां$… महिला ब्यूरोचीफ को बोलता है- मा@$द: माधवी लता को बताता है ‘ट्रांसजेंडर

इस हिन्दू और महिला विरोधी पत्रकार का नाम हरमन गोमेज है। वह भारत के बड़े पत्रकारिता संस्थानों में काम कर चुका है।

‘मोदी को दोबारा आने से रोको’: 400 पार की धमक से खौफ में आया पाकिस्तान, पूर्व मंत्री ने कहा- BJP को रोकना होगा, राहुल...

भारतीय मीडिया पर आकर फवाद चौधरी ने भारत के खिलाफ अनाप-शनाप बोला और कहते दिखे कि किसी भी तरह मोदी को सत्ता में आने से रोका जाए।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -