Homeदेश-समाज'शिवा ठाकुर' बन कर हिन्दू लड़की से मिला साकिब सैफी, किया बलात्कार: मुस्लिम बनने...

‘शिवा ठाकुर’ बन कर हिन्दू लड़की से मिला साकिब सैफी, किया बलात्कार: मुस्लिम बनने से मना करने पर कई बार पीटा, घर वाले भी करते थे प्रताड़ित

घटना रामनगर कोतवाली क्षेत्र की है। यहाँ के मोहल्ला बंगाघोर में साकिब सैफी नाम का व्यक्ति रहता है। साकिब पर आरोप है कि उसने 'शिवा ठाकुर' नाम बता कर ऊट पड़ाव की रहने वाली एक लड़की से दोस्ती की।

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिन्दू बता कर एक लड़की से दोस्ती की और बाद में उससे रेप किया। आरोप है कि अब लड़की पर धर्म-परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता ने परेशान को कर पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने साकिब आम के आरोपित सहित कुल 5 आरोपितों पर FIR दर्ज कर ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना रामनगर कोतवाली क्षेत्र की है। यहाँ के मोहल्ला बंगाघोर में साकिब सैफी नाम का व्यक्ति रहता है। साकिब पर आरोप है कि उसने ‘शिवा ठाकुर’ नाम बता कर हिन्दू लड़की से दोस्ती की। कुछ दिनों तक साथ रहने के बाद शाकिब ने लड़की की मर्जी के खिलाफ उस से रेप किया। थोड़ा समय और बीत जाने के बाद साकिब ने लड़की पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया। जब लड़की ने मना किया तब साकिब ने कई बार उसकी पिटाई की।

आखिरकार लड़की ने पुलिस में में शिकायत दर्ज करवाई। लड़की ने आरोपित साकिब सैफी के घर वालों पर भी खुद को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। लड़की ने यह भी आरोप लगाया है कि न सिर्फ उसे जान से मार डालने की धमकी दी गई है बल्कि आरोपित साकिब उसकी बहन का पीछा भी कर रहा था। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने साकिब के साथ सबा, यूनुस, राहीला और गजाला पर भी FIR दर्ज कर ली है।

कोतवाली रामनगर के सब-इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह के मुताबिक, सभी आरोपितों पर IPC की धारा 323, 354, 354डी, 376, 504, 506 के साथ ‘उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018’ के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने जानकारी दी कि केस दर्ज होने के बाद सभी आरोपित फरार हो गए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -