Homeदेश-समाज14 मोबाइल, 546 लड़कियों की न्यूड Video… उसके ही कैफे में बने जो है...

14 मोबाइल, 546 लड़कियों की न्यूड Video… उसके ही कैफे में बने जो है वाराणसी गैंगरेप का मास्टरमाइंड: पीड़िता हेपेटाइटिस-B पॉजिटिव, ज्यादा नशे से पीलिया भी हुआ

अनमोल के कब्जे से दो आईफोन बरामद हुए हैं, जिनमें कैफे के अंदर तैयार किए गए अश्लील वीडियो, आपत्तिजनक तस्वीरें और ग्राहकों का पूरा डेटा मौजूद है।

वाराणसी में छात्रा से गैंगरेप के मामले ने अब एक बड़े सेक्स रैकेट का रूप ले लिया है। पुलिस ने इस केस में अब तक 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनके 14 मोबाइल फोन से 546 लड़कियों के न्यूड और आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए हैं। ये वीडियो व्हाट्सएप के जरिए उत्तर प्रदेश समेत महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में शेयर किए गए थे। वहीं, पीड़िता की हालत खराब बताई जा रही है। लगातार नशे की वजह से वो पीलिया की शिकार हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस रैकेट के सरगना अनमोल गुप्ता (कांटिनेंटल कैफे का मालिक) के कब्जे से दो आईफोन बरामद हुए हैं, जिनमें कैफे के अंदर तैयार किए गए अश्लील वीडियो, आपत्तिजनक तस्वीरें और ग्राहकों का पूरा डेटा मौजूद है। ऐसा माना जा रहा है कि अनमोल इन वीडियो का इस्तेमाल नए ग्राहकों को जोड़ने और पुराने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए करता था।

पुलिस ने बताया कि अब तक गिरफ्तार 12 में से अधिकांश आरोपित ड्रग एडिक्ट हैं। पूछताछ में पता चला कि इन युवकों को नशे की लत अनमोल की संगत में लगी। छात्रा ने जिन लड़कों की पहचान की, पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मोबाइल से मिले कंटेंट की फोरेंसिक जाँच आगरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में की जा रही है।

छात्रा की हालत अभी भी मानसिक रूप से अस्थिर है। उसे बार-बार ड्रग्स दिया गया था, जिससे उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। डॉक्टर की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है और पुलिस सुरक्षा में उसे घर भेजा गया है। इस बीच, उसे हेपेटाइटिस-बी की शिकायत हो चुकी है, जिसकी वजह से उसकी हालत बेहद खराब हो गई है।

इस मामले में तीन और आरोपित रेहान, जाहिर और मोहम्मद रजा भी पकड़े गए हैं, जो सीधे अनमोल के कैफे से जुड़े थे। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि नशे में धुत होकर उन्होंने भी छात्रा के साथ ज्यादती की। जाँच में यह भी सामने आया है कि अनमोल का पिता शरद गुप्ता भी पुराना सेक्स रैकेट संचालक है और दोनों पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं।

तीन थानों की पुलिस ने बीते 72 घंटों में 41 से अधिक ठिकानों पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की है। चेतगंज एसीपी गौरव कुमार के नेतृत्व में स्पा सेंटर, कैफे होटल, ड्रिंक हाउस, और हुक्का बार पर छापे मार रही हैं। पुलिस अब तक 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है और जाँच लगातार जारी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न POK की फिक्र, न बलूचिस्तान की चिंता! दिन-रात बस भारत में ‘सत्तापलट’ के सपने देख रहा पाकिस्तान, जानिए CJP प्रदर्शन में कैसे दी...

पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भारत के CJP प्रदर्शन की कवरेज को प्राइम टाइम में जगह दी है। इससे साफ है कि उनके लिए पाकिस्तान की मीडिया भारत की आंतिरक राजनीति में खूब दखल देती है।

मस्जिद का किया बखान, हनुमान मंदिर पर हमले की छिपाई बात: CJP की हिंसक भीड़ को पनाह न मिलने पर राणा अय्यूब जैसों की...

ग्राउंड रिपोर्ट और चश्मदीदों के बयान बताते हैं कि प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की। उन्होंने बैग में पत्थर भर रखा था। इनलोगों ने कनॉट प्लेस के पास सुरक्षा बलों को निशाना बनाया।
- विज्ञापन -