Homeदेश-समाज5 साल की बच्ची को कब्र से निकाला, साथ में सोता मिला मोहम्मद रफीक:...

5 साल की बच्ची को कब्र से निकाला, साथ में सोता मिला मोहम्मद रफीक: फूल चढ़ाने आए पिता के उड़े होश, दरिंदगी की जताई आशंका

रात करीब 9:30 बजे बच्ची का शव रेवड़ी तालाब के कब्रिस्तान में दफनाया गया। उसके बाद मैयत में आए लोग घर चले गए। अगले दिन जब बच्ची के पिता कब्र पर पानी डालने और फूल चढ़ाने गए तो....

वाराणसी में मानवता को शर्मशार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई हैं, जहाँ लक्सा पुलिस ने रेवड़ी तालाब कब्रिस्तान से एक मुस्लिम युवक को शर्मसार करने वाली हरकत करते गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान मोहम्मद रफीक के रूप में हुई है। जो कब्रिस्तान में एक दिन पहले दफन की गई 5 साल की मासूम का शव निकालकर उसके साथ कब्रिस्तान के ही एक कोने में सो रहा था। वहीं से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

इस मामले की चर्चा सोशल मीडिया में भी है। लोग ऐसी दरिंदगी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की माँग कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मरने के बाद भी सुरक्षित नहीं हैं बेटियाँ?

क्या है पूरा मामला 

दरअसल, दशाश्वमेध क्षेत्र के सदानंद बाजार निवासी एक व्यक्ति की 5 साल की बेटी का इलाज के दौरान बुधवार (16 नवंबर, 2023) को हॉस्पिटल में मौत हो गई थी। रात करीब 9:30 बजे बच्ची का शव रेवड़ी तालाब के कब्रिस्तान में दफनाया गया। उसके बाद मैयत में आए लोग घर चले गए। अगले दिन जब बच्ची के पिता कब्र पर पानी डालने और फूल चढ़ाने गए तो उन्हें कब्र की मिटटी हटी हुई लगी।

उन्होंने कब्र को खुदवाया तो उसके अंदर से उनकी बेटी का शव गायब था। इस पर उन्होंने खोजबीन शुरू की तो कब्रिस्तान के ही एक कोने में उनकी बेटी के शव के साथ रेवड़ी तालाब निवासी मोहम्मद रफीक उर्फ छोटू सोया हुआ था। इस पर उन्होंने अपनी बेटी के शव के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुँची पुलिस ने पिता की शिकायत पर मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने शव को तत्काल अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में बच्ची के पिता ने बेटी के शव के साथ दुष्कर्म का आरोप भी लगाया। वहीं पुलिस जाँच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

गौरतलब है कि इस संबंध में एसीपी दशाश्वमेध डॉ अवधेश पाण्डेय ने भी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दशाश्वमेध थानाक्षेत्र के एक व्यक्ति की 5 साल की लड़की की मृत्यु बिमारी की वजह से हुई थी, जिसका शव रेवड़ी तालाब कब्रिस्तान में दफन किया गया था। वहाँ पर कब्र खोदने वाले मोहम्मद रफी उर्फ छोटू की मदद से कब्र खोदवाकर उसे दफन कर चल आए थे।

एसीपी ने बताया कि मोहम्मद रफी नशे का लती है और रात में दो बजे के करीब उसने मिट्टी हटाकर शव को बाहर निकाल लिया और अपने पास रखकर उसके पास लेट गया था। जिसकी सूचना पिता को अगले दिन लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

बता दें कि पुलिस ने जहाँ इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात कही वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि मुस्लिम कंट्री में ऐसी घटना घाटी होती तो अब तक इसका गला काट दिया गया होता

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -