Homeदेश-समाज'...चाकू घुसेड़ देंगे' - वायरल वीडियो में BJP विधायक को मौत की धमकी, त्रिपुरा...

‘…चाकू घुसेड़ देंगे’ – वायरल वीडियो में BJP विधायक को मौत की धमकी, त्रिपुरा में मदरसों को बंद करने की रखी थी माँग

वीडियो में धमकी देने वाले ने वर्दी पहन रखी है। उसके हाथ में चाकू भी है। उसने विधायक शंभू लाल को माँ की गाली देते हुए कहा कि इसी चाकू से वो उन्हें मार देगा।

त्रिपुरा भाजपा के विधायक शम्भू लाल चकमा को मौत की धमकी दी गई है। यह धमकी एक वीडियो जारी कर दी गई। वीडियो जारी करने वाले आरोपित ने भाजपा विधायक द्वारा राज्य में सभी मदरसों को बंद करने की माँग के बदले में धमकी दी है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर धमकी देने वाले की तलाश शुरू कर दी है। धमकी का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

वीडियो में धमकी देने वाले ने वर्दी पहन रखी है। उसके हाथ में चाकू भी है। धमकी की शुरुआत वो ‘सलाम वाले कुम’ से करता है। उसने विधायक शंभू लाल को माँ की गाली देते हुए कहा कि इसी चाकू से वो उन्हें मार देगा।

धलाई जिले के SP रमेश यादव के मुताबिक, “केस दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है। धमकी देने वाले आरोपित के सोशल मीडिया प्रोफाइल की जानकारी जुटा ली गई है। आरोपित को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।” इस मामले में शिकायत एक स्थानीय भाजपा नेता द्वारा दर्ज करवाई गई है।

बंद हों मदरसे: MLA शम्भू लाल चकमा की माँग

शंभू लाल चकमा त्रिपुरा की छावमानु सीट से विधायक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने राज्य में सभी मदरसों को बंद करने की माँग की थी। विधायक के अनुसार मदरसों से आतंकी और असमाजिक तत्व पढ़ कर बाहर निकलते हैं।

भाजपा विधायक ने मदरसों पर त्रिपुरा सरकार से असम सरकार जैसी कार्रवाई की अपेक्षा जताई थी। उनके बयान से नाराज त्रिपुरा मदरसा शिक्षक संघ (TMTA) और कुछ अन्य मुस्लिम संगठनों ने कार्रवाई की माँग की थी। TMTA ने विधायक से उनके बयान का सबूत पेश करने को कहा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -