Homeदेश-समाजसागर धनखड़ की हत्या के मामले में आरोपित पहलवान सुशील कुमार साथी अजय के...

सागर धनखड़ की हत्या के मामले में आरोपित पहलवान सुशील कुमार साथी अजय के साथ गिरफ्तार

छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई 2021 को जूनियर चैंपियनशिप विजेता सागर धनखड़ और उनके दो दोस्तों के साथ दूसरे पहलवानों ने मारपीट की थी। बाद में सागर की मौत हो गई थी। उनके साथियों ने बताया कि घटना के समय सुशील कुमार वहीं मौजूद थे।

अपडेट: “दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में आरोपित पहलवान सुशील कुमार और उनके साथी अजय कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पहलवान सागर की हत्या के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार (23 मई, 2021) को पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में आरोपित पहलवान सुशील कुमार और उनके साथी अजय कुमार को तब गिरफ्तार किया जब दोनों कार छोड़कर स्कूटी से किसी से मिलने जा रहे थे। हालाँकि शनिवार को यह अफवाह उड़ती रही कि दोनों आरोपितों को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है।”

उल्लेखनीय है कि छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई 2021 को जूनियर चैंपियनशिप विजेता सागर धनखड़ और उनके दो दोस्तों के साथ दूसरे पहलवानों ने मारपीट की थी। बाद में सागर की मौत हो गई थी। उनके साथियों ने बताया कि घटना के समय सुशील कुमार वहीं मौजूद थे।

इसके बाद मॉडल टाउन में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई। रोहिणी के फोरेंसिक विशेषज्ञों ने सबूत भी जुटाए। लेकिन, जब दिल्ली पुलिस सुशील कुमार के घर पहुँची तो वह वहाँ से गायब थे। उसके बाद से ही सुशील कुमार की तलाश जारी है। उनके ख़िलाफ़ लुकआउट नोटिस भी जारी हुआ था। साथ ही दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार के ऊपर 1 लाख रुपए और उनके साथी अजय कुमार के ऊपर 50,000 रुपए का ईनाम भी रखा था।

इससे पहले इस मामले में 24 साल के प्रिंस दलाल को गिरफ्तार किया गया था। वह हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है। छत्रसाल स्टेडियम में हुई झड़प के दौरान फायरिंग भी हुई थी। दलाल को डबल बैरेल लोडेड बंदूक के साथ दबोचा गया था।

पहलवान सुशील कुमार नेशनल लेवल के कुश्ती चैंपियन हैं। इसके अलावा 2008 के बीजिंग ओलंपिक में उन्होंने काँस्य पदक हासिल किया था। 2012 के ओलंपिक में भी सुशील कुमार रजत पदक जीतने में सफल रहे थे।  

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राष्ट्रीय हितों की अनदेखी, मुस्लिम तुष्टिकरण पर जोर: गाँधी परिवार की चाहत- इजरायल को छोड़ फिलिस्तीन का समर्थन करे मोदी सरकार, अखबारी लेख में...

भाजपा का आरोप है कि कॉन्ग्रेस विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी वोट-बैंक की राजनीति कर भारत की वैश्विक छवि कमजोर करती है।

जब भगवान पड़ते हैं बीमार… पुरी की जगन्नाथ परंपरा में 15 दिनों तक बंद हो जाते हैं मंदिर के द्वार: जानें भक्त-भगवान के इस...

पुरी में देव स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान जगन्नाथ के बीमार होने, अनसर गृह में विश्राम, गुप्त सेवा और रथयात्रा से जुड़ी अनोखी सनातन परंपरा।
- विज्ञापन -