Homeराजनीतिमोदी-शाह को घुसपैठिया बताने के बाद कॉन्ग्रेस नेता अधीर ने निर्मला को कहा- 'निर्बला...

मोदी-शाह को घुसपैठिया बताने के बाद कॉन्ग्रेस नेता अधीर ने निर्मला को कहा- ‘निर्बला सीतारमण’

कॉन्ग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन ने लोकसभा की कार्यवाही के दौरान कोर्पोरेट टैक्स में होने वाली कटौती का विरोध कर रहे थे। इसी दौरान बोलते हुए अधीर कह गए कि "आपको निर्बला सीतारमण कहने का मन करता है।"

अपने बयानों के चलते आए दिन चर्चा में रहने वाले कॉन्ग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को घुपैठिया बताने वाले अधीर रंजन चौधरी ने इस बार केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। दरअसल कॉन्ग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन ने लोकसभा की कार्यवाही के दौरान कोर्पोरेट टैक्स में होने वाली कटौती का विरोध कर रहे थे। इसी दौरान बोलते हुए अधीर कह गए कि “आपको निर्बला सीतारमण कहने का मन करता है।”

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संसद में बोलते हुए चौधरी ने कहा कि हम आपका सम्मान करते हैं मगर कभी-कभी आपको ‘निर्बला सीतारमण’ कहने का मन करता है, क्योंकि आप मंत्री पद पर तो हैं, लेकिन जो आपके मन में है वह कह भी नहीं पाती हैं।

यह कोई पहला मौका नहीं है कि जब अधीर होकर उन्होंने ऐसा बयान दिया हो। इससे पहले वह पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को घुसपैठिया तक कह चुके हैं। संसद में पहले ही दिन एनआरसी का विरोध करते हुए उन्होंने कहा था कि मोदी और शाह दोनों खुद गुजरात से आकर दिल्ली में बस गए। वहीं उनके इससे पहले दिए बयान पर भी संसद में खूब हंगामा हुआ था। इसके जवाब में केन्द्रीय मंत्री प्रह्लालाद जोशी ने पलटकर कॉन्ग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी को घुसपैठिया कह दिया था।

बता दें कि कोर्पोरेट टैक्स पर केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बयान देते हुए कहा कि यूएस-चीन के बीच व्यापार युद्ध के संकेत मिल रहे हैं जिसके चलते कई बहुराष्ट्रीय कम्पनियाँ और कॉर्पोरेट चीन से बाहर निकलना चाह रही हैं। ऐसे में सरकार द्वारा कॉर्पोरेट टैक्स कम करने का समय आ गया है।

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के ‘निर्बला’ वाले बयान पर जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- ‘हमारी पार्टी में कोई ‘निर्बला’ नहीं है, हमारी पार्टी में हर महिला ‘सबला’ है।’

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -