HomeराजनीतिAAP के दफ्तर पर गुजरात पुलिस ने नहीं मारी रेड, फिर पकड़ा गया अरविंद...

AAP के दफ्तर पर गुजरात पुलिस ने नहीं मारी रेड, फिर पकड़ा गया अरविंद केजरीवाल का झूठ: चुनावी दौरे पर पहुँचे हैं दिल्ली के CM

AAP ने ट्वीट कर दावा किया, "गुजरात की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है। AAP के पक्ष में गुजरात में आँधी चल रही है। दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी।"

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के गुजरात (Gujarat) पहुँचने से पहले पार्टी के दफ्तर में छापेमारी के दावे को अहमदाबाद पुलिस ने खारिज कर दिया है। अहमदाबाद पुलिस ने सोमवार (12 सितंबर, 2022) को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर बताया कि आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर पुलिस ने कोई रेड नहीं मारी।

उन्होंने लिखा, “रविवार (11 सितंबर, 2022) को आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर अहमदाबाद पुलिस रेड करने आई, ऐसा समाचार सोशल मीडिया से ज्ञात हुआ है। इस प्रकार की कोई रेड अहमदाबाद पुलिस द्वारा नहीं की गई है।”

दरअसल, केजरीवाल के रविवार (11 सितंबर 2022) शाम गुजरात पहुँचते ही आम आदमी पार्टी के नेता इसुदान गढ़वी ने ट्वीट कर बताया कि ‘आप’ के दफ्तर पर गुजरात पुलिस ने रेड डाली है। गढ़वी ने अपने ट्वीट में लिखा, “केजरीवाल जी के अहमदाबाद पहुँचते ही आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद ऑफ़िस पर गुजरात पुलिस की रेड। दो घंटे तलाशी लेकर चले गए। कुछ नहीं मिला। बोले फिर आएँगे।” इसके बाद अपने नेता के ट्वीट को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोल दिया।

उन्होंने ट्वीट कर दावा किया, “गुजरात की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है। AAP के पक्ष में गुजरात में आँधी चल रही है। दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी। दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिला। हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग हैं।”

मालूम हो कि गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनाव के लिए तैयारियाँ तेज कर दी हैं। लगातार AAP के नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल 12 और 13 सितंबर को अहमदाबाद के दौरे पर हैं।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब अरविंद केजरीवाल और उनके नेताओं ने झूठ का सहारा लिया हो। इससे पहले 29 अगस्त, 2022 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में ‘विश्वास मत’ पेश किया था। इस दौरान भी उन्होंने अपने भाषण में कई गलत आँकड़ों और झूठे दावों के सहारे ये बताने की कोशिश की थी कि आने वाले समय में पार्टी का रुख कैसा रहने वाला है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राष्ट्रीय हितों की अनदेखी, मुस्लिम तुष्टिकरण पर जोर: गाँधी परिवार की चाहत- इजरायल को छोड़ फिलिस्तीन का समर्थन करे मोदी सरकार, अखबारी लेख में...

भाजपा का आरोप है कि कॉन्ग्रेस विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी वोट-बैंक की राजनीति कर भारत की वैश्विक छवि कमजोर करती है।

जब भगवान पड़ते हैं बीमार… पुरी की जगन्नाथ परंपरा में 15 दिनों तक बंद हो जाते हैं मंदिर के द्वार: जानें भक्त-भगवान के इस...

पुरी में देव स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान जगन्नाथ के बीमार होने, अनसर गृह में विश्राम, गुप्त सेवा और रथयात्रा से जुड़ी अनोखी सनातन परंपरा।
- विज्ञापन -