HomeराजनीतिBJP में चले गए पार्टी के सभी विधायक तो मुकेश सहनी ने आलापा आरक्षण...

BJP में चले गए पार्टी के सभी विधायक तो मुकेश सहनी ने आलापा आरक्षण राग, बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा

तीनों विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद अकेले पड़े मुकेश सहनी का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में रखना या हटाना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्‍थापक और बिहार सरकार में पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, उनकी पार्टी के सभी तीन विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने वीआईपी पार्टी के तीनों विधायक राजू सिंह, मिश्री लाल और स्वर्णा सिंह को मान्यता दी है। इसके साथ ही भाजपा बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। वहीं दूसरी ओर मुकेश सहनी की पार्टी अब बिना विधायकों की बन गई है।

तीनों विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद अकेले पड़े मुकेश सहनी का पहला रिएक्शन सामने आया है। एबीपी के मुताबिक, मंत्री मुकेश सहनी ने कहा, “मंत्रिमंडल में रखना या हटाना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। हम संघर्ष करेंगे। बीजेपी ने जेडीयू के भी छह विधायकों को तोड़ा था। हमारे चार गए हैं तो चालीस जीतेंगे। आरक्षण के लिए अंतिम साँस तक लड़ेंगे।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर यही स्थिति रही तो उनका (मुकेश सहनी) मंत्री पद भी खतरे में पड़ सकता है। मालूम हो कि 30 जून 2022 को सहनी की विधानपरिषद की सदस्यता की अवधि भी समाप्त हो रही है।

बता दें कि बिहार में 24 सीटों पर विधान परिषद का चुनाव भी होना है। इस चुनाव के लिए मुकेश सहनी की पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर की बोचहां विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इसके लिए 12 अप्रैल को वोट डाले जाएँगे और 16 अप्रैल को नतीजे घोषित होंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत का रुपया 6 साल में पहली बार हुआ ‘अंडरवैल्यूड’, इंटरनेशनल मार्केट में होगा फायदा: जानिए क्यों आती है ऐसी स्थिति, कैसे चीनी युआन...

भारतीय रुपए के मूल्य में गिरावट से निर्यात को फायदा होगा, व्यापार घाटा कम करने में मदद मिलेगी। आरबीआई गर्वनर ने भी अवमूल्यन की बात मानी है।

PM मोदी और सनातन के खिलाफ आग उगलने का ईनाम, स्पॉन्सर की गई चीन ट्रिप: जानिए अमेरिकी पत्रकार शिखा डालमिया के बारे में, जिनका...

चीन की स्पॉन्सर ट्रिप करने वाले अमेरिकी पत्रकारों में शिखा डालमिया का भी नाम है। जो अक्सर पीएम मोदी और सनातन के विरोध में आर्टिकल लिखती हैं।
- विज्ञापन -