Homeराजनीतिमहाराष्ट्र के गृह मंत्री ने कहा- कंगना को मुंबई में रहने का अधिकार नहीं,...

महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने कहा- कंगना को मुंबई में रहने का अधिकार नहीं, शिवसेना MLA ने मुँह तोड़ने की धमकी दी

"मुंबई पुलिस की तुलना स्कॉटलैंड यार्ड से की जाती है। कुछ लोग मुंबई पुलिस को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। एक आईपीएस अधिकारी इसके खिलाफ अदालत में गया है ... मुंबई पुलिस से तुलना करने के बाद उसे महाराष्ट्र या मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं है।"

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार (सितम्बर 04, 2020) को कहा कि कंगना रनौत को मुंबई और महाराष्ट्र में रहने का कोई अधिकार नहीं है। बॉलीवुड अभिनेत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

इस पर कंगना ने एक ट्वीट के माध्यम से जवाब दिया है कि मुंबई एक ही दिन में PoK से तालिबान में तब्दील हो गया। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने कुछ दिन पहले ही ट्वीट किया था कि वह माफिया गुंडों से ज्यादा मुंबई पुलिस से भयभीत हैं।

अनिल देशमुख ने बयान दिया, “मुंबई पुलिस की तुलना स्कॉटलैंड यार्ड से की जाती है। कुछ लोग मुंबई पुलिस को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। एक आईपीएस अधिकारी इसके खिलाफ अदालत में गया है … मुंबई पुलिस से तुलना करने के बाद उसे महाराष्ट्र या मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं है।”

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने कहा है कि उन्होंने (अनिल देशमुख) ने उनके लोकतान्त्रिक अधिकारों पर खुद ही एक ही दिन में इसे PoK से तालिबान में तब्दील कर दिया है।

हम कंगना का मुँह तोड़ देंगे- शिवसेना विधायक

वहीं, शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक ने भी शुक्रवार को महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से अपने एक ट्वीट में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की अपील की है। इसके साथ ही शिवसेना विधायक ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने पर कंगना रनौत का मुँह तोड़ने की भी धमकी दी है।

प्रताप सरनाईक ने ट्विटर पर लिखा, “अगर वह यहाँ आती है, तो हमारे योद्धा उसका मुँह तोड़ देंगे। मैं गृह मंत्री से अनुरोध करता हूँ कि वह कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई को पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) बताने के लिए राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करे।”

गौरतलब है कि इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत भी कंगना रनौत को मुंबई न लौटने की धमकी दे चुके हैं। दरअसल, कंगना रनौत ने हाल ही में कहा था कि उन्हें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जाँच के मामले में मुंबई पुलिस की सुरक्षा नहीं चाहिए। इसके अलावा कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से की थी। इस पर शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें धमकी दी थी कि कंगना रनौत को मुंबई वापस नहीं आना चाहिए।

‘9 तारीख को आ रही हूँ मुंबई, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले’

इस तमाम विवाद के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक ट्वीट किया है। इसमें कंगना ने लिखा है, “मैं देख रही हूँ कि बहुत से लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि मैं मुंबई वापस नहीं आऊँ। इसलिए मैंने ये फैसला किया है मैं अब 9 सितंबर मुंबई वापस जाऊँगी। मैं वो समय भी शेयर करुँगी, जब मैं मुंबई हवाई अड्डे पर उतरूँगी। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।” इस ट्वीट के साथ ही कंगना ने एक स्माइली भी शेयर की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -