Homeराजनीतिओवैसी पर हमले के बाद केंद्र ने दी Z सिक्योरिटी, राम मंदिर पर असदुद्दीन...

ओवैसी पर हमले के बाद केंद्र ने दी Z सिक्योरिटी, राम मंदिर पर असदुद्दीन के भड़काऊ भाषण से आहत थे हमलावर: सुरक्षा लेने इनकार

एडीजी प्रशांत कुमार के मुताबिक, दोनों आरोपित एक दूसरे को पहले से जानते थे और वो हिंदू धर्म पर ओवैसी के बयानों से आहत थे। दोनों ने पुलिस को बताया है कि 2013-14 में राम मंदिर को लेकर ओवैसी ने जो बयान दिया था, उससे ये दोनों आहत थे।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों (Uttar Pradesh Assembly election 2022) के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asadudin Owaisi) के काफिले पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों में से एक पर पहले से ही धारा 307 के तहत केस दर्ज है। वहीं ओवैसी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा कवर देने का फैसला किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, औवैसी पर फायरिंग के मामले में उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने शुक्रवार (4 फरवरी 2022) को कहा कि एक आरोपित का नाम सचिन और दूसरे का नाम शुभम है। दोनों के खिलाफ हत्या की कोशिश के मामले में धारा 307 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। खास बात यह है कि इसमें से सचिन पहले से ही 307 का आरोपित है। सचिन नोएडा के बादलपुर का रहने वाला है। उसका कहना है कि उसने एलएलएम किया हुआ है, जिसकी जाँच की जा रही है।

वहीं दूसरा आरोपित शुभम सहारनपुर का रहने वाला है औऱ वो 10वीं पास है। उसका कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। एडीजी प्रशांत कुमार के मुताबिक, दोनों आरोपित एक दूसरे को पहले से जानते थे और वो हिंदू धर्म पर ओवैसी के बयानों से आहत थे। दोनों ने पुलिस को बताया है कि 2013-14 में राम मंदिर को लेकर ओवैसी ने जो बयान दिया था, उससे ये दोनों आहत थे। पुलिस ने दो हथियार और एक ऑल्टो कार बरामद की है।

केंद्र ने दी Z सुरक्षा, ओवैसी ने किया इनकार

इस बीच AIMIM सांसद की सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें Z सुरक्षा दी है। इसके तहत अब से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 22 जवान हर वक्त उनके साथ रहेंगे। हालाँकि, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र की सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है। ओवैसी ने ट्वीट किया, “ना डरने वाला हूँ, ना सिक्योरिटी लेने वाला हूँ। मैं अपना चुनाव प्रचार जारी रखूँगा। अगर किसी माई के लाल में दम है तो मार के दिखाए मुझे।”

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि गुरुवार (3 फरवरी 2022) को ओवैसी यूपी के मेरठ से अपना कार्यक्रम खत्म कर दिल्ली लौट रहे थे, उसी दौरान पिलखुवा प्लाजा के पास यह घटना हुई। इस मामले की जानकारी ओवैसी ने खुद ही ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने कहा कि कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियाँ चलाई गई। 4 राउंड फ़ायर हुए। 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए। मेरी गाड़ी पंक्चर हो गई, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहाँ से निकल गया। हम सब महफ़ूज़ हैं। अलहमदुलिलाह।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। अगर इन लोगों के मन इतने ही साफ होते तो ये मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।

AC ब्लास्ट के बढ़ते मामलों के पीछे चीन का हाथ? जानिए कैसे घटिया गैस से बढ़ रहा घरों में विस्फोट का खतरा, भारत सरकार...

आए दिन एसी ब्लास्ट की खबरें सामने आती हैं। इनकी पीछे कहीं चीन का हाथ तो नहीं है? क्योंकि इन एसी में चाइनीज R-152a गैस भरी जा रही है, जो ओवरहीटिंग के कारण जल्दी आग पकड़ लेती है।
- विज्ञापन -