Homeराजनीति'बंगाल होगा अगला कश्मीर...' : द कश्मीर फाइल्स देखने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज...

‘बंगाल होगा अगला कश्मीर…’ : द कश्मीर फाइल्स देखने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हुए भावुक, बोले- ममता बनर्जी भी वही सब कर रहीं हैं

उन्होंने कहा, "बंगाल अगला कश्मीर होगा, अगर बंगाल के हिन्दू अपने वजूद की लड़ाई नहीं लड़े तो एक ज़िला नहीं दर्जनों ज़िले हैं। देश के अंदर कट्टरवादिता से ख़तरा है। हमें मुसलमानों से खतरा कम है मुस्लिम कट्टरपंथियों से ज्यादा खतरा है"

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने द कश्मीर फाइल्स देखने के बाद भावुक मन से कहा कि इस फिल्म को गाँवों की चौपाल तक दिखाया जाना चाहिए। उन्होंने इस फिल्म को लेकर कहा कि अगर ये फिल्म नहीं बनती तो कोई सच नहीं जान पाता। देश के हालात कश्मीर से कम नहीं है। बंगाल में इस समय ममता बनर्जी का रोल वही है जो उस समय कश्मीर के राजनेताओं का था।

थिएटर से बाहर निकलते समय केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह काफी भावुक थे। उन्होंने भारी आवाज में मीडिया से बात की और कहा, “यह फिल्म नहीं होती तो देश सच को नहीं जान पाता। अखबारों में पढ़ा था। ऐसा भी नहीं कि हम 90 के दशक में बच्चे थे। कश्मीर में जो हुआ है। जिन्होंने यह फ़िल्म बनाई है, उसे गाँव-गाँव में दिखाया जाना चाहिए।”

इसके बाद आज भी उनका उन लोगों के लिए बयान आया जो इस फिल्म के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। उन्होंने कहा, “जो लोग आज ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बैन करने की बात कर रहे हैं वे देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे गाँव की चौपाल तक दिखाना चाहिए। मैं आज कह रहा हूँ कि आज ममता बनर्जी का वही रोल है जो कभी कश्मीर में राजनेताओं का था।”

उन्होंने कहा, “बंगाल अगला कश्मीर होगा, अगर बंगाल के हिन्दू अपने वजूद की लड़ाई नहीं लड़े तो एक ज़िला नहीं दर्जनों ज़िले हैं। देश के अंदर कट्टरवादिता से ख़तरा है। हमें मुसलमानों से खतरा कम है मुस्लिम कट्टरपंथियों से ज्यादा खतरा है”

गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये फिल्म देखने के बाद उस इकोसिस्टम को लताड़ा जो इसका विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि जो लोग हमेशा ‘अभिव्यक्ति की आज़ादी’ के झंडे लेकर घूमते थे, वो पूरी तरह बौखला बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म का तथ्यों के आधार पर, कला के आधार पर, उसकी विवेचन करने की बजाए उसकी बदनामी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा था कि ये पूरा का पूरा इकोसिस्टम कोई सत्य उजागर करने का साहस करे तो उसके साथ ऐसा ही करता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -