HomeराजनीतिPM मोदी की रैली में जा रहे BJP कार्यर्ताओं पर हमला, पार्टी ने लगाया...

PM मोदी की रैली में जा रहे BJP कार्यर्ताओं पर हमला, पार्टी ने लगाया TMC पर आरोप

बारासात के सासन क्षेत्र में बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर टीएमसी के गुंडों ने हमला किया। यह घटना तब हुई, जब ये ब्रिगेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेगा रैली में शामिल होने जा रहे थे।

पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे मतदान नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक हिंसा की घटनाएँ सामने आ रही हैं। ताजा मामला राज्य के सासन क्षेत्र का है, जहाँ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा की एक और घटना सामने आई है।

दरअसल बारासात के सासन क्षेत्र में बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर टीएमसी के गुंडों ने कथित तौर पर रविवार (मार्च 7, 2021) सुबह हमला किया। सूत्रों के मुताबिक, यह घटना तब हुई, जब भाजपा नेता ब्रिगेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेगा रैली में शामिल होने जा रहे थे।

बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने रविवार को बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर हुए हिंसक हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी की निंदा की। अर्जुन सिंह ने ट्विटर पर कहा कि राज्य के लोग ईवीएम के जरिए जवाब देंगे। उन्होंने ये भी दोहराया कि अगर बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनती है तो ये राजनीतिक हिंसा की घटनाओं को बंद कर देंगे।

बता दें कि जैसे बंगाल में चुनावी दंगल के लिए सियासी लड़ाई तेज हो रही है, वैसे-वैसे हिंसा की घटनाओं में तेजी आ रही है। बीते दिनों दक्षिण 24 परगना जिले के रामपुर गाँव में एक देशी बम के चपेट में आने से 6 बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए थे।

शुक्रवार रात (5 फरवरी 2021) दक्षिण 24 परगना जिले के रामपुर गाँव में एक कच्चे बम विस्फोट में 6 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। हमले में घायल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इन पीड़ितों का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा उन पर तब बम फेंका गया, जब वे शादी से लौट रहे थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -