Homeराजनीति'कल मेरी संपत्ति ध्वस्त करेंगे': धमकियों के बाद कंगना के ऑफिस पर शिवसेना की...

‘कल मेरी संपत्ति ध्वस्त करेंगे’: धमकियों के बाद कंगना के ऑफिस पर शिवसेना की BMC का धावा

"मेरे पास सभी कागज हैं और बीएमसी की परमिशन भी। मैंने अपनी प्रॉपर्टी में कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया है। बीएमसी को स्ट्रक्चर प्लान भेजना चाहिए यह दिखाने के लिए कहाँ गैरकानूनी कंस्ट्रक्शन हुई है, वो भी नोटिस के साथ। लेकिन उन्होंने आज मेरे ऑफिस पर रेड मारी बिना किसी नोटिस के और कल वह सब कुछ ध्वस्त कर देंगे।”

पहले तो महाराष्ट्र के सत्ताधारी गठबंधन, खासकर शिवसेना नेताओं ने अभिनेत्री कंगना रनौत को धमकाने की कोशिश की। इसके आगे वे नहीं झुकीं तो शिवसेना शासित वृहन्न मुंबई नगरपालिका (BMC) के कुछ अधिकारियों ने सोमवार (सितंबर 7, 2020) को कंगना के मुंबई स्थित दफ्तर पर रेड मारी। अभिनेत्री ने वीडियो ट्वीट करते हुए इसे बदले की कार्रवाई बताया है।

कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा, “ये मुंबई में मणिकर्णिका फ़िल्म्स का ऑफ़िस है। इसे मैंने पंद्रह साल मेहनत कर कमाया है। मेरा ज़िंदगी में एक ही सपना था कि मैं जब भी फ़िल्म निर्माता बनूँ, मेरा अपना खुद का ऑफ़िस हो। मगर लगता है ये सपना टूटने का वक़्त आ गया है। आज वहाँ अचानक बीएमसी के कुछ लोग आए हैं।”

कंगना ने फिर दूसरा वीडियो शेयर किया, जिसमें बीएमसी के लोग कंगना के ऑफिस में सब कुछ नाप रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, “वे जबरदस्ती मेरे ऑफिस में घुस गए और सब कुछ नापने लगे। जब मेरे पड़ोसियों ने आपत्ति जताई तो उन्हें भी परेशान किया। अधिकारियों की भाषा कुछ इस तरह थी, “वो जो मैडम है उसकी करतूत का परिणाम सबको भरना होगा। मुझे सूचित किया गया कि वे कल मेरी संपत्ति को ध्वस्त कर रहे हैं।”

अभिनेत्री ने तीसरा ट्वीट करते हुए लिखा, “मेरे पास सभी कागज हैं और बीएमसी की परमिशन भी। मैंने अपनी प्रॉपर्टी में कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया है। बीएमसी को स्ट्रक्चर प्लान भेजना चाहिए यह दिखाने के लिए कहाँ गैरकानूनी कंस्ट्रक्शन हुई है, वो भी नोटिस के साथ। लेकिन उन्होंने आज मेरे ऑफिस पर रेड मारी बिना किसी नोटिस के और कल वह सब कुछ ध्वस्त कर देंगे।”

गौरतलब है कि कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार का विवाद बढ़ता जा रहा है। शिवसेना नेता संजय राउत के साथ कंगना रनौत की बयानबाजी के बाद केंद्र सरकार ने एक्ट्रेस को Y-कैटेगरी की सुरक्षा दे दी। इसके चंद घंटे बाद मुंबई महानगर पालिका ने कंगना रनौत के ऑफिस पर छापा मार दिया।

इससे पहले कंगना रनौत ने ट्वीट कर संजय राउत से कहा था कि यह उनका देश है और वे कहीं भी जा सकती हैं। कंगना सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में परिवारवाद, ग्रुपिज्म व ड्रग एंगल की बात लगातार उठाती रही हैं। वे इस मामले में लगातार सुशांत की मौत को साजिश बताती रही हैं।

संजय राउत ने कंगना को हरामखोर कहा था। गौरतलब है कि इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को धमकी देते हुए कहा था कि वह फिल्म ‘माफिया’ से ज्यादा शहर के पुलिस बल से डरने वाले अपने बयान के बाद वापस मुंबई जाने से परहेज करें।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -