HomeराजनीतिBSP जिलाध्यक्ष पर 12 साल के बालक का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा...

BSP जिलाध्यक्ष पर 12 साल के बालक का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

पीड़ित बालक 7 सितंबर को अचानक से गायब हो गया। उसके पिता का कहना है कि कुछ दिनों पहले राधाष्टमी के मौके पर अपने भाई के पास गया था। जहाँ से वो लापता हो गया था।

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह और उसके साथी चंद्रभान पर 12 वर्षीय किशोर के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगा है। बच्चे के साथ हुई घटना की तहरीर परिजन ने पुलिस को दी। जिसके आधार पर पुलिस ने जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य के आरोप में मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बालक 7 सितंबर को अचानक से गायब हो गया। उसके पिता का कहना है कि कुछ दिनों पहले राधाष्टमी के मौके पर अपने भाई के पास गया था। जहाँ से वो लापता हो गया था। कुछ लोगों ने पीड़ित को बसपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह और सुरवारी गाँव के पूर्व प्रधान चंद्रभान को बाइक पर ले जाते देखा।

जिसके बाद खोजबीन करने पर बालक गाँव के बाहर के एक झोपड़ी में मिला। शरीर पर खरोंच के निशान थे। जिसे वह उपचार के लिए सीएचसी कोसीकलाँ के सामुदायिक अस्पताल ले गए, जहाँ से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। होश आने पर बालक ने परिजनों को बताया कि आरोपित उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ एक झोपड़ी में ले गए थे। जहाँ उन्होंने उसके साथ यह कृत्य किया।

प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि पीड़ित रविवार (सितंबर 15, 2019) की रात को थाने पहुँचे, जहाँ उनकी तहरीर पर दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 377 एवं पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। मामले में पूर्व प्रधान को भी नामजद किया गया है। वहीं, बसपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह का कहना है कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि गाँव में चल रहे एक मुकदमे के मामले में दबाव बनाने के लिए उन्हें साजिश के तहत फँसाया जा रहा है। पीड़ित बालक द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -