Homeराजनीतिपंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा, कॉन्ग्रेस में बड़ी हलचल: पार्टी...

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा, कॉन्ग्रेस में बड़ी हलचल: पार्टी में फिर टूट के आसार

कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने राजभवन जाकर पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंपा।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कॉन्ग्रेस आलाकमान से कह दिया है कि वो अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने राजभवन जाकर पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंपा। कुछ ही देर में वो मीडिया को भी सम्बोधित करेंगे। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ थीं। दोनों मुख्यमंत्री आवास से राजभवन पहुँचे और इस्तीफा सौंपा।

इससे पहले खबर आई थी कि कॉन्ग्रेस हाईकमान की तरफ से मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह से इस्तीफे की भी माँग कर दी गई है। कॉन्ग्रेस ने ‘बड़ी संख्या में विधायकों के प्रतिनिधित्व’ का हवाला देते हुए, देर रात पंजाब विधायकों की आज एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। करीब 40 से ज्यादा नाराज विधायकों ने उन्हें हटाने की माँग करते हुए पार्टी आलाकमान को चिट्ठी लिखी थी। कैप्टेन लंबे समय से बागी नेताओं के निशाने पर रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -