Homeराजनीतिबँटेंगे तो कटेंगे… बांग्लादेश का हाल बता CM योगी ने हिंदुओं को बताया सुरक्षित...

बँटेंगे तो कटेंगे… बांग्लादेश का हाल बता CM योगी ने हिंदुओं को बताया सुरक्षित रहने का मंत्र: बेबाकी के मुरीद हुए नेटिजन्स, कहा- इतना खुलकर बोलने की हिम्मत किसी में नहीं

सीएम योगी ने कहा, "राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। राष्ट्र तब सशक्त होगा जब हम सब एक होंगे। बंटेंगे तो कटेंगे। आप बांग्लादेश में देख रहे हैं, वो गलतियाँ यहाँ नहीं होनी चाहिए। बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की पराकाष्ठा को पहुँचेंगे।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की जनता और हिंदुओं को राष्ट्र के लिए हमेशा एकजुट रहने का संदेश दिया है। उन्होंने आगरा के एक कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए स्पष्ट रूप से कहा- “बँटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे।”

सीएम योगी ने कहा, “राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। राष्ट्र तब सशक्त होगा जब हम सब एक होंगे। बंटेंगे तो कटेंगे। आप बांग्लादेश में देख रहे हैं, वो गलतियाँ यहाँ नहीं होनी चाहिए। बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की पराकाष्ठा को पहुँचेंगे।”

उन्होंने आगरा में अपना यह बयान राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की भव्य प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित होते समय दिया। सीएम योगी ने कहा कि जिस देश में दुर्गादास राठौर जैसे महान वीर पैदा होते हैं, उस देश का कोई विदेशी आक्रांता बाल भी बाँका नहीं कर सकता है। उन्होंने बताया कि कैसे दुर्गादास राठौड़ ने मुगल शासक औरंगजेब को खदेड़ा था

सीएम योगी ने याद दिलाया कि क्रांतिकारियों का उद्घोष था- “तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें ना रहें।” भाषण के दौरान उन्होंने कहा, “हमें विकसित भारत की कल्पना को स्वीकार करना है।”

उन्होंने अपने भाषण में मुगल बादशाह औरंगजेब को दुष्ट बताया। साथ ही बताया कि कैसे छत्रपति शिवाजी महाराज ने औरंगजेब की सत्ता को चुनौती दी थी और उससे कहा था- “तुम चूहे की तरह ऐसे तड़पते रह जाओगे, लेकिन हिंदुस्तान पर तुझे कब्जा तो नहीं करने देंगे।”

बता दें कि अब सोशल मीडिया पर उनके इस बयान की खूब चर्चा है। लोग सीएम योगी को निर्भीक बेबाक, हिंदू हृदय सम्राट कह रहे हैं। लोग बोल रहे हैं कि सीएम योगी ने बिन खौफ बिन डरे एकदम सच्ची बात कह दी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -