Saturday, July 27, 2024
Homeराजनीतिमध्य प्रदेश विधानसभा से हटे नेहरू-लगे आंबेडकर, सत्र के पहले ही दिन भड़की कॉन्ग्रेस:...

मध्य प्रदेश विधानसभा से हटे नेहरू-लगे आंबेडकर, सत्र के पहले ही दिन भड़की कॉन्ग्रेस: कहा – फिर से नहीं लगाई तस्वीर तो हम खुद लगा देंगे

कॉन्ग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताते हुए ऐलान किया है कि अगर जवाहरलाल नेहरू का चित्र फिर से उसी जगह नहीं लगा तो वो अपनी तरफ से इसे लगाएँगे। पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हफीज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिन-रात एक कर के इतिहास मिटाने पर तुली हुई है।

मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा के पहले सत्र के दौरान सोमवार (18 दिसंबर, 2023) को विवाद खड़ा हो गया। यह विवाद विधानसभा के अंदर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटा कर डॉ भीमराव अंबेडकर का चित्र लगाने की वजह से हुआ। यह चित्र स्पीकर की कुर्सी के पीछे एक तरफ लगा हुआ है। इसमें दूसरी तरफ महात्मा गाँधी की फोटो लगी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी अधिकारियों ने इस मामले में सफाई देते हुए बताया कि नेहरू की तस्वीर खराब हो जाने की वजह से उसे हटाया गया है। साथ ही उसी जगह डॉ बीआर अम्बेडकर का चित्र लगा दिया गया है। कॉन्ग्रेस नेताओं को यह अदला-बदली रास नहीं आई है। उन्होंने भाजपा को इसका जिम्मेदार बताते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। कॉन्ग्रेसियों ने इस कदम को ‘इतिहास बदलने के लिए बीजेपी द्वारा की जा रही साजिश’ करार दिया। साथ ही कॉन्ग्रेस पार्टी के सदस्यों ने जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर फिर से उसी जगह लगाने की माँग की है।

कॉन्ग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताते हुए ऐलान किया है कि अगर जवाहरलाल नेहरू का चित्र फिर से उसी जगह नहीं लगा तो वो अपनी तरफ से इसे लगाएँगे। पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हफीज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिन-रात एक कर के इतिहास मिटाने पर तुली हुई है। उन्होंने इस कदम की निंदा करते हुए भाजपा का सत्ता में रहना देश का दुर्भाग्य बताया। अब्बास हफीज के मुताबिक, विधानसभा में दशकों से लगी जवाहरलाल नेहरू की फोटो हटा कर भाजपा ने अपनी मानसिकता को सबके आगे जाहिर कर दिया है।

अब्बास हफीज ने कहा कि अगर फ़ौरन ही जवाहरलाल नेहरू का चित्र उसी जगह नहीं लगा तो इसे कॉन्ग्रेस अपनी तरफ से लगाएगी। वहीं चुरहट से कॉन्ग्रेस पार्टी के विधायक अजय सिंह ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है और कहा कि देश के लिए नेहरू के योगदान को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। अजय सिंह के मुताबिक, वो डॉ अंबेडकर के पोस्टर को लगाने का तो विरोध नहीं करते लेकिन इस तस्वीर को जवाहरलाल नेहरू की फोटो हटा कर लगाना आपत्तिजनक है। MLA अजय सिंह ने नेहरू की शान में कसीदे गढ़ते हुए उनको स्वतंत्रता सेनानी बताया।

बताते चलें कि मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का उद्घाटन सत्र सोमवार (18 दिसंबर, 2023) को शुरू हुआ। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें पद की शपथ दिलाई। 4 दिनों का यह शीतकालीन सत्र मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली नई भाजपा सरकार के कार्यभार सँभालने के लगभग एक सप्ताह शुरू हुआ है। भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को उम्मीदवार बनाया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘ममता बनर्जी का ड्रामा स्क्रिप्टेड’: कॉन्ग्रेस नेता अधीर रंजन ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, कहा – ‘दिल्ली में संत, लेकिन बंगाल में शैतान’

अधीर ने यह भी कहा कि चुनाव हो या न हो, बंगाल में जिस तरह की अराजकता का सामना करना पड़ रहा है, वो अभूतपूर्व है।

जैसा राजदीप सरदेसाई ने कहा, वैसा ममता बनर्जी ने किया… बीवी बनी सांसद तो ‘पत्रकारिता’ की आड़ में TMC के लिए बना रहे रणनीति?...

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी भविष्यवाणी TMC सांसद सागरिका घोष के शौहर राजदीप सरदेसाई ने पहले ही कर दी थी।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -