Homeराजनीति'मोदी-योगी का हिंदू राष्ट्र नहीं बनने दूँगा': कॉन्ग्रेस नेता राशिद खान की धमकी, रखा...

‘मोदी-योगी का हिंदू राष्ट्र नहीं बनने दूँगा’: कॉन्ग्रेस नेता राशिद खान की धमकी, रखा था रिजवी का सिर काटने पर ₹25 लाख का ईनाम

तेलंगाना से भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने राशिद खान के बयान पर कहा, “भारत हिंदू राष्ट्र बनने के लिए तैयार है और राशिद खान जैसे लोग हमें इस सपने की दिशा में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं।”

तेलंगाना के कॉन्ग्रेस विधायक राशिद खान (Rashed Khan) ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने देश के हिंदू राष्ट्र बनने को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), विश्व हिंदू परिषद (VHP), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर निशाना साधा है। राशिद खान ने इन पर तंज कसते हुए कहा है कि इनका ‘भारत को हिंदू राष्ट्र’ बनाने का सपना कभी पूरा नहीं होगा।

राशिद खान ने कहा कि वह भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा, “जब तक मैं जिंदा हूँ, भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं बनने दूँगा। नरेंद्र मोदी, (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, आरएसएस, विहिप और बजरंग दल कभी भी भारत को एक हिंदू राष्ट्र बनाने के अपने सपनों को साकार नहीं कर पाएँगे।”

राशिद खान की टिप्पणी पर भाजपा नेता और तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राशिद खान जैसे लोगों ने हमें हिंदू राष्ट्र के सपने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया है। टी राजा सिंह ने कहा, “भारत एक हिंदू राष्ट्र बनने के लिए तैयार है और राशिद खान जैसे लोग हमें इस सपने की दिशा में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं।”

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के इस्लाम छोड़ कर हिंदू धर्म अपनाने पर भी कॉन्ग्रेस नेता राशिद खान ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने ऐलान किया था कि जो भी शख्स जितेंद्र नारायण त्यागी बने रिज़वी का गला काटकर लाएगा, उसे वह 25 लाख रुपए का इनाम देंगे। 

उन्होंने कहा था कि वसीम रिजवी ने हिंदू धर्म में परिवर्तित होकर ‘इस्लाम का अपमान’ किया है। तेलंगाना कॉन्ग्रेस के नेता फिरोज खान उनसे से भी दो कदम आगे निकल गए। फिरोज खान ने इस्लाम के कथित अनादर के लिए वसीम रिजवी के सिर पर 50 लाख रुपए का अलग इनाम देने की घोषणा की। इससे पहले राशिद खान ने वसीम रिजवी के खिलाफ तेलंगाना में बंद का आह्वान किया था और इस्लाम और पैगंबर मुहम्मद के नाम पर उनका सिर काटने की बात कही थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -