Homeराजनीति5 अगस्त ब्लैक डे: अफजल गुरु को शहीद बताने वाला कॉन्ग्रेस नेता सलमान निजामी

5 अगस्त ब्लैक डे: अफजल गुरु को शहीद बताने वाला कॉन्ग्रेस नेता सलमान निजामी

सलमान निजामी भारत विरोधी बातों के लिए जाना जाता है। सलमान का यह भी मानना रहा है कि अफजल गुरु आतंकवादी न होकर शहीद था। एक बार उसने ट्वीट किया था, “तुम कितने अफजल मारोगे, हर घर से अफजल निकलेगा।”

आगामी 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के एक साल पूरे होंगे। कॉन्ग्रेस नेता सलमान निजामी इससे संबंधित एक ट्वीट किया है। ट्वीट में उसने 5 अगस्त की तारीख़ को काला दिन बताया है। 

पिछले साल 5 अगस्त के दिन जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा ख़त्म किया गया था। अगस्त महीने की 5 तारीख़ को इस ऐतिहासिक कदम के एक साल पूरे हो जाएँगे। जिसके विरोध में सलमान निज़ामी ने ट्वीट किया है। सलमान जम्मू-कश्मीर कॉन्ग्रेस के नेता हैं।

उसने ट्वीट कर कहा है, “5 अगस्त जम्मू-कश्मीर के लिए एक काला दिन है। अनुच्छेद 370 बहाल कर फिर से राज्य का दर्जा दिया जाए।”

टाइम्स नाउ में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक़ सलमान खुद को राहुल गाँधी का क़रीबी सहयोगी बताता है। सलमान निजामी भारत विरोधी बातों के लिए जाना जाता है। वह आजाद कश्मीर का समर्थक है। वह अलगाववादियों और आतंकी गतिविधियों का समर्थन करता है।

सलमान का यह भी मानना रहा है कि अफजल गुरु आतंकवादी न होकर शहीद था। एक बार उसने ट्वीट किया था, “तुम कितने अफजल मारोगे, हर घर से अफजल निकलेगा।”

कॉन्ग्रेस नेता सलमान ने यह ट्वीट ऐसे वक्त में किया है जब पाकिस्तान भी दुष्प्रचार में लगा है। वह दुनिया के सामने 5 अगस्त को एक बेहद बुरे दिन के तौर पर दिखाना चाह रहा है। पाकिस्तान दुष्प्रचार करने में लगा हुआ है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद राज्य के लोग बहुत दुखी हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर के तमाम नेताओं और अलगाववादियों की गिरफ़्तारी के बावजूद राज्य में इसका कोई विरोध नज़र नहीं आया था।  

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद वहाँ के लोगों को यह समझ आया कि इसका फ़ायदा केवल उन नेताओं को ही मिल रहा था। इसके पहले तक राज्य के लोगों की बात नहीं हो रही थी पर अब हो रही है। इसलिए जम्मू-कश्मीर के लोग भी इस फैसले का पूरा समर्थन कर रहे हैं। ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने भी 5 अगस्त को काला दिन कहा था और इस दिन विरोध-प्रदर्शन करने के लिए भी कहा था।    

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -