Homeराजनीतिचोर चोरी से जाए हेराफेरी से न जाए… जो हैंडल दिल्ली CM का, उसे...

चोर चोरी से जाए हेराफेरी से न जाए… जो हैंडल दिल्ली CM का, उसे चुनाव हारने के बाद केजरीवाल ने करवा लिया अपने नाम: मुख्यमंत्री कार्यालय का X को पत्र- एक्सेस वापस दो

राज्यों के मुख्यमंत्री या इसी तरह के आधिकारिक अकाउंट किसी निजी व्यक्ति के नहीं होते। अगर उस पद पर कोई नया व्यक्ति आता है तो इन्हें उसके नाम या फोटो के साथ अपडेट कर दिया जाता है। यह नियम भारत के प्रधानमंत्री के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट 'PMOIndia' तक में लागू होता है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविन्द केजरीवाल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री का सरकारी एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल चुराने का आरोप लगा है। इसको लेकर अब दिल्ली मुख्यमंत्री के कार्यालय ने सोशल मीडिया कम्पनी एक्स को ईमेल लिखा है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने नाम पर बनाए गए एक फर्जी अकाउंट को भी बंद करने का अनुरोध एक्स से किया है।

दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने इमेल में लिखा, “हमारे संज्ञान में आया है कि X पर, ‘@CMODelhi’ यूजरनेम वाला वाला ग्रे टिक लगा आधिकारिक हैंडल अब अनाधिकृत रूप से ‘@KejriwalAtWork’ में बदला गया है।”

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स को ईमेल में बताया है कि उसके आधिकारिक हैंडल का नाम बदले जाने के चलते ‘@CMODelhi’ उपयोग में लेने के लिए उपलब्ध हो गया था। किसी ने इस नाम से एक पैरोडी अकाउंट बना लिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने X से अनुरोध किया है कि वह इस हैंडल को बंद करके वापस उन्हें एक्सेस दे।

मुख्यमंत्री कार्यलय ने माँग की है कि ‘@CMODelhi’ वाले हैंडल का आईडी और पासवर्ड उन्हें सौंपा जाए जिससे इसका दुरूपयोग ना हो। अभी इस विषय में एक्स की तरफ से जवाब दिए जाने के विषय में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि राज्यों के मुख्यमंत्री या इसी तरह के आधिकारिक अकाउंट किसी निजी व्यक्ति के नहीं होते। अगर उस पद पर कोई नया व्यक्ति आता है तो इन्हें उसके नाम या फोटो के साथ अपडेट कर दिया जाता है। यह नियम भारत के प्रधानमंत्री के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ‘PMOIndia’ तक में लागू होता है।

अरविन्द केजरीवाल पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी हैंडल को निजी बनाने की कोशिश की। भाजपा ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने पहले आधिकारिक अकाउंट का नाम बदला और फिर एक घंटे के भीतर ही यह अकाउंट डिलीट कर दिया गया। वर्तमान में दिल्ली मुख्यमंत्री का कोई भी ट्विटर अकाउंट नहीं दिखता है।

गौरतलब है कि हाल ही में सम्पन्न में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को सीटें मिली थीं। AAP को इस चुनाव में 22 सीट मिली थीं। AAP इस चुनाव के बाद सत्ता से बाहर हो गई थी। भाजपा ने अभी दिल्ली का मुख्यमंत्री तय नहीं किया है। परंपरा के अनुसार, नए मुख्यमंत्री के आने पर ट्विटर अकाउंट में बदलाव होते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अगर विधायिका भी माँगने लगे जस्टिस जामदार जैसी छूट तो… बॉम्बे हाईकोर्ट की ‘वॉशिंग मशीन’ और ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ जैसी टिप्पणी कितनी सही?

जस्टिस जामदार ने हॉर्स ट्रेडिंग, पाला बदलने और ‘वॉशिंग मशीन’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। लेकिन क्या न्यायपालिका अपने ऊपर कटाक्ष स्वीकार करेगी?

Uber, ओला, Rapido… एक ही जगह का किराया बार-बार क्यों बदलता रहता है?, कैसे बचाएँ अपनी जेब के पैसे

ओला, Uber या Rapido जैसी ऐप्स का सिस्टम एक ऐसे एल्गोरिदम से चलता है जिसे सिर्फ मुनाफा और संतुलन समझ आता है। जानें कैसे स्मार्ट यूजर बनें।
- विज्ञापन -