Homeराजनीतिमनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी पर तुरंत सुनवाई को राजी हुआ सुप्रीम कोर्ट, याचिका डाल...

मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी पर तुरंत सुनवाई को राजी हुआ सुप्रीम कोर्ट, याचिका डाल कर CBI की कार्रवाई को दी चुनौती: कॉन्ग्रेस नेता को रखा है वकील

बता दें कि दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई (CBI) ने सोमवार (27 फरवरी, 2023) दोपहर को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था।

शराब घोटाला मामले में 5 दिनों तक रिमांड पर भेजे गए दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मनीष सिसोदिया की तरफ से गिरफ्तारी और सीबीआई की कार्रवाई की चुनौती दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सीसोदिया की याचिका को स्वीकार कर लिया है और आज (28 फरवरी, 2023) ही शाम 3.50 बजे सुनवाई होगी

रिपोर्टों के मुताबिक मनीष सिसोदिया के वकील अभिषेक मनु सिंघवी की तरफ से दायर याचिका सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के समक्ष रखी गई। डीवाई चन्द्रचूड़ इस याचिका पर तुरंत सुनवाई को तैयार हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट में मामले पर आज ही शाम 3:50 बजे सुनवाई होगी। याचिका में शराब घोटाले के मुख्य आरोपित मनीष सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी और सीबीआई की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

बता दें कि दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई (CBI) ने सोमवार (27 फरवरी, 2023) दोपहर को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। इस दौरान जाँच एजेंसी ने CBI के स्पेशल जज एमके नागपाल से सिसोदिया की 5 दिन की कस्टडी माँगी थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने सिसोदिया को 4 मार्च तक की रिमांड पर भेज दिया था। सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को IPC की धारा 120-B (आपराधिक साजिश रचने के आरोप में) तथा 477-A (धोखाधड़ी करने की कोशिश करने के आरोप में) व भ्रष्टाचार अधिनियम निवारण की धारा-7 के तहत गिरफ्तार किया है।

रविवार (26 फरवरी की शाम) मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से पहले सीबीआई ने उनसे करीब 8 घण्टे तक पूछताछ की थी। इस गिरफ्तारी को लेकर AAP बीजेपी पर हमलावर है। गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई ने कहा है कि सिसोदिया जवाब देने में टाल-मटोल कर रहे थे। इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आतंकियों तक आधार पहुँचाने की साजिश किसकी? MP के ‘क्लोन Aadhar मशीन’ मामले ने बढ़ाई चिंता, अन्य राज्यों में भी फर्जी पंजीकरण के नेटवर्क...

मध्य प्रदेश के क्लोन आधार मशीन मामले के बाद जानिए, क्या दूसरे राज्यों में भी आधार पंजीकरण में ऐसी गड़बड़ियाँ सामने आई हैं।

बीमारी के बहाने निशाने पर भारत… BBC ने ’38 परजीवी’ के सहारे 19 साल पुरानी घटना पर किया बदनाम: पढ़ें- कैसे पश्चिमी मीडिया ने...

BBC ने रिपोर्ट में लिखा कि भारत घूमने आई महिला के दिमाग में 38 परजीवी मिले। यह दावा न तो मेडिकल साइंस के हिसाब से सही और न इसमें कोई सच्चाई।
- विज्ञापन -