Homeराजनीतिमोदी के नाम पर फिर से बँटी कॉन्ग्रेस: 3 बड़े नेताओं के उलट सलमान...

मोदी के नाम पर फिर से बँटी कॉन्ग्रेस: 3 बड़े नेताओं के उलट सलमान खुर्शीद का अटपटा बयान

खुर्शीद के बयान और कॉन्ग्रेस के अन्य नेताओं के बयानों को एक साथ पढ़कर स्पष्ट है एक ही पार्टी में मौजूद नेता अब मोदी के कार्यों पर टिप्पणी करने के कारण बँटने लगे हैं।

कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने मोदी सरकार पर निशाना साधने के लिए अपनी ही पार्टी के नेताओं के बयानों के खिलाफ़ जाकर बयान दिया। खुर्शीद ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके काम में अच्छाई ढूँढना भूसे के ढेर में सुई को ढूँढने जैसा है। इसके अलावा उन्होंने देश के हालातों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कॉन्ग्रेस देश को लेकर बहुत चिंतित है।

खुर्शीद के इस बयान के साथ उल्लेखनीय है कि अभी बीते दिनों कॉन्ग्रेस के नामी नेता कहते नजर आए थे कि अगर प्रधानमत्री कुछ अच्छा करते हैं तो उनके काम की तारीफ़ होनी चाहिए। उनके प्रशासनिक मॉडल में सब कुछ खराब नहीं हो सकता। हमें उनके किए कार्यों को स्वीकार करना चाहिए, क्योंकि उनकी आलोचना करते रहने से कुछ नहीं होगा।

खुर्शीद के बयान और कॉन्ग्रेस के अन्य नेताओं बयानों को एक साथ पढ़कर स्पष्ट है एक ही पार्टी में मौजूद नेता अब मोदी के कार्यों पर टिप्पणी करने के कारण बँटने लगे हैं।

जहाँ जयराम रमेश, शशि थरूर और अभिषेक मनु सिंघवी जैसे नेताओं का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों के लिए उनकी तारीफ़ होनी चाहिए वहीं खुर्शीद का कहना है उनकी पार्टी के ये नेता सीधे-सीधे जवाब नहीं देना चाहते क्योंकि उससे और भी भ्रम पैदा होगा।

खुर्शीद के अनुसार रमेश और बाकी नेताओं ने वह कहा जो वो कहना चाहते थे। वो कहते हैं, “हम सभी चीजों को उसी हिसाब से देखते हैं जो हमारे लिए सही होता है जैसा कि मैंने कहा, मेरे लिए मोदी के काम में अच्छाई खोजना ‘भूसे के ढेर में सूई खोजने’ जैसा होगा। “

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कहीं लहराई तलवारें, कहीं चाकू गोदकर ले ली जान तो कहीं AK-47 दिखा फैलाई दहशत: मुहर्रम पर कई राज्यों में इस्लामी कट्टरपंथियों ने की...

देश के अलग-अलग हिस्सों से मुहर्रम के दौरान विवाद, झड़प और हिंसा की कई घटनाएँ सामने आई हैं। कहीं युवक की हत्या की गई को कहीं पुलिस पर हमला।

लड़कियों को फँसाओ, निकाह से पहले प्रेग्नेंट करो और बच्चा ले लो… क्या है ‘जिहाद अल-अकबर’, जिसके जरिए हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण की साजिश...

पाकिस्तान में बैठे कट्टरपंथी आकाओं ने 'जिहाद अल अकबर' से एक खास एजेंडा तैयार किया है। बड़े पैमाने पर हिंदू महिलाओं का धर्मांतरण करवाना है।
- विज्ञापन -