Homeराजनीति'नीतीश को PM का सपना दिखाया, तेजस्वी को CM का': RLJD चीफ उपेंद्र कुशवाहा...

‘नीतीश को PM का सपना दिखाया, तेजस्वी को CM का’: RLJD चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कैसे हर मोर्चे पर फेल होकर इस्तीफा दे रहे ललन सिंह, याद दिलाई भविष्यवाणी

बिहार की सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने की चर्चा हो रही है। हालाँकि, ललन सिंह ने इससे इनकार किया है। इस बीच राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार और ललन सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ललन हर मामले में फेल साबित हुए हैं। इसलिए वे खुद इस्तीफा दे रहे हैं।

बिहार की सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने की चर्चा हो रही है। हालाँकि, ललन सिंह ने इससे इनकार किया है। इस बीच राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार और ललन सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ललन सिंह हर मामले में फेल साबित हुए हैं। इसलिए वे खुद इस्तीफा दे रहे हैं।

नीतीश कुमार के करीबी रहे उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार (26 दिसंबर 2023) को कहा, “ललन सिंह नीतीश कुमार को बड़े-बड़े सपने दिखाए कि आप प्रधानमंत्री बन जाइएगा, लेकिन इंडिया गठबंधन की चार बैठक हुई और उन्हें कन्वीनर भी नहीं बनाया गया। इससे ललन सिंह हताश हैं और वह इस मामले में फेल हो गए हैं।” 

RLJD चीफ ने कहा, “सारी बातें साफ-साफ दिखने लगी हैं। हम तो उसी वक्त कहते थे कि RJD के साथ जाकर तेजस्वी के नाम की घोषणा नीतीश जी के द्वारा किया जाना आत्मघाती कदम है। अब ये साबित हो रहा है कि कैसे आत्मघाती कदम है। JDU अब कहीं का नहीं रहा। नीतीश जी की साख मिट्टी में मिल गई। इन लोगों का क्या? कुल मिला-जुलाकर वही साबित हो रहा है, जो हमने कहा था।”

भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीएम नीतीश के शामिल होने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “नीतीश कुमार के एनएडीए में वापसी के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, अगर वे NDA में आना चाहते हैं तो यह भारतीय जनता पार्टी को फैसला लेना है। सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। बीजेपी के साथ उनका गठबंधन रहा है, उनका संबंध रहा है। इसमें हम अपनी ओर से कोई टिप्पणी करें, यह सही नहीं है।”

नीतीश कुमार को NDA में शामिल कराने के सहयोग करने को लेकर उन्होंने कहा, “नीतीश जी अगर सार्वजनिक रूप से घोषणा करें कि RJD से उनका संबंध टूट गया। इसके बाद NDA गठबंधन में फिर से शामिल होने की बात होगी तो फैसला बीजेपी के लोग करेंगे, लेकिन नीतीश जी के लिए पैरवी हम जरूर कर देंगे।”

RLJD चीफ ने कहा कि ललन सिंह ने लालू यादव को आश्वासन दिया था कि वह जेडीयू का आरजेडी में विलय करवा देंगे। इसके बाद तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएँगे। उन्होंने कहा कि ललन सिंह ने लालू यादव को जो सपना दिखाया था, उसमें वे फेल हो गए। अब लालू और नीतीश दोनों के मामले में ललन सिंह फेल हो गए तो वह अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए इस्तीफा देने जा रहे हैं।

बता दें कि मंगलवार को खबर आई की जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालाँकि, आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई। ललन सिंह ने भी एक न्यूज चैनल से कहा कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि 29 दिसंबर को दिल्ली में JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है और उन्हें जो कुछ भी कहना होगा, उसी में वे कहेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।

अग्निवीरों के रोजगार पर कांग्रेस शासित राज्यों की चुप्पी क्यों? बीजेपी सरकारों ने बनाई नीति, विपक्षी राज्यों में अब भी इंतजार

अग्रिवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेगा जिसमें से 75 फीसदी सेना छोड़ देंगे। इनके जॉब को लेकर कॉन्ग्रेस सरकारें कोई प्लान नहीं बना पाई है।
- विज्ञापन -