Homeराजनीतिमैं फिसल कर गिरने ही वाली थी, तभी... 'भारत जोड़ो यात्रा' में अभिनेत्री का...

मैं फिसल कर गिरने ही वाली थी, तभी… ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में अभिनेत्री का हाथ थामे दिखे राहुल गाँधी, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म में कर चुकी है काम

अब पूनम कौर ने बताया है कि राहुल गाँधी ने उनका हाथ क्यों पकड़ा था। अभिनेत्री की मानें तो वो फिसल कर गिरने ही वाली थीं कि राहुल गाँधी ने ने उनका हाथ पकड़ लिया।

हाल ही में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से राहुल गाँधी की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वो एक महिला का हाथ थामे हुए दिख रहे हैं। उक्त महिला तेलुगु और तमिल फिल्मों की अभिनेत्री पूनम कौर हैं, जो अब तक दो दर्जन से भी अधिक फिल्मों में दिख चुकी हैं। हैदराबाद में जन्मीं पूनम कौर ने बेगमपेट स्थित ‘हैदराबाद पब्लिक स्कूल’ से पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली स्थित ‘नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT)’ से स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

उन्हें पहली बार 2006 में ‘मायाजालम’ नामक तेलुगु फिल्म में देखा गया था। इसके अगले ही साल उन्होंने ‘नेंजीरुक्कुम वराई’ के साथ तमिल सिनेमा में डेब्यू किया। 2008 में ‘बंधु बलागा’ के साथ उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में भी कदम रखा। 2016 में आई विवेक अग्निहोत्री की ‘जुनूनियत’ उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। वो ‘मिस तेलंगाना’ कार्यक्रम की ब्रांड एम्बेसडर भी रह चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.82 लाख फॉलोवर्स हैं। वो राजनीति में भी सक्रिय हैं।

इससे पहले पूनम कौर ने चंद्रबाबू नायडू की ‘तेलुगुदेशम पार्टी (TDP)’ का दामन थामा था, लेकिन लेकिन अब वो कॉन्ग्रेस की सदस्य हैं। 2017 में जब चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री हुआ करते थे, तब उन्होंने पूनम कौर को स्टेट हैंडलूम का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया था। पूनम कौर ने बताया है कि वो बुनकरों के साथ उनके मुद्दों पर चर्चा के लिए राहुल गाँधी से मिलने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने गई थीं, और राहुल गाँधी ने उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना।

अब पूनम कौर ने बताया है कि राहुल गाँधी ने उनका हाथ क्यों पकड़ा था। अभिनेत्री की मानें तो वो फिसल कर गिरने ही वाली थीं कि राहुल गाँधी ने ने उनका हाथ पकड़ लिया। शुक्रवार (28 अक्टूबर, 2022) को राहुल गाँधी की यात्रा ने तेलंगाना में 23.3 किलोमीटर की दूरी कवर कर ली। उस दिन टीम ने महबूबनगर के धरमपुर में रात्रि विश्राम किया। 7 नवंबर को राज्य में 375 किलोमीटर की यात्रा के बाद महाराष्ट्र में कॉन्ग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ घुस जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -