Homeराजनीति'मदरसों में गोडसे और प्रज्ञा ठाकुर जैसी शख्सियत नहीं पैदा होती'

‘मदरसों में गोडसे और प्रज्ञा ठाकुर जैसी शख्सियत नहीं पैदा होती’

"मदरसों की प्रकृति गोडसे या प्रज्ञा सिंह ठाकुर जैसी शख्सियतें पैदा करने वाली नहीं हैं, अगर सरकार मदरसों की मदद करना चाहती है तो उनके लिए बिल्डिंग बनवाए और सुविधाएँ बढ़ाई जाएँ।"

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने मंगलवार (जून 11, 2019) को मदरसों की शिक्षा प्रणाली में कंप्यूटर और गणित को शामिल करके उसे मुख्यधारा में लाने के फैसले पर विवादस्पद बयान दिया।

आजम खान ने महात्मा गाँधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे और भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद प्रज्ञा सिंह का जिक्र करते हुए कहा, “मदरसों की प्रकृति गोडसे या प्रज्ञा सिंह ठाकुर जैसी शख्सियतें पैदा करने वाली नहीं हैं, अगर सरकार मदरसों की मदद करना चाहती है तो उनके लिए बिल्डिंग बनवाए और सुविधाएँ बढ़ाई जाएँ।”

गौरतलब है कि आजम खान का ये बयान सरकार के उस फैसले के बाद आया है जिसमें सरकार ने तय किया है कि देश भर के मदरसों में मुख्यधारा की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए मदरसों के शिक्षकों को विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा, ताकि वे मदरसों में मुख्यधारा की शिक्षा हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कंप्यूटर आदि दे सकें।

मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक आजम खान ने इस फैसले पर केंद्र को निशाने बनाते हुए कहा, “मदरसों में धार्मिक शिक्षा दी जाती है… साथ ही वहाँ अंग्रेज़ी, हिन्दी तथा गणित भी पढ़ाया जाता है। यह हमेशा से होता रहा है, अगर आप मदद करना चाहते हैं, उनका स्तर सुधारिए। मदरसों के लिए इमारतें बनवाइए, उन्हें फर्नीचर और मिड-डे मील उपलब्ध करवाइए।”

आजम खान के मुताबिक मदरसों को हमेशा मिड-डे मील से महरूम रखा गया है। उनका कहना है कि सरकार आधुनिक मदरसे की बात करती है। वजीफा देने की बात तो करती है, लेकिन साथ ही सरकार इंस्टीट्यूशन को खत्म कर रही है। अपनी बातचीत में उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी का जिक्र किया, उन्होंने कहा कि ले-देकर एक अल्पसंख्यक संस्थान बचा है और बीजेपी सरकार उसके पीछे पड़ी हुई है कि किस तरह उसे बर्बाद किया जाए।

आजम खान का कहना है कि मदरसों में गोडसे और प्रज्ञा ठाकुर जैसी शख्सियत पैदा नहीं की जाती। पहले सरकार को इन्हें रोकना चाहिए। सरकार को इस बात का ऐलान करना चाहिए कि गोडसे की विचारों को आगे बढ़ाने वाला लोकतंत्र का दुश्मन माना जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

40 Su-30MKI पर ब्रह्मोस, अब BrahMos-NG की बारी: चीन-पाकिस्तान की नींद उड़ा देगी भारतीय वायुसेना की नई स्ट्राइक पावर, पढ़ें डिटेल्स

Su-30MKI और BrahMos की जोड़ी ने भारत की लंबी दूरी की स्ट्राइक क्षमता बढ़ाई। BrahMos-NG से एयर पावर और ज्यादा मजबूत होगी।

बच्चों के लिए बेअसर साबित हो रहा सोशल मीडिया बैन, ऑस्ट्रेलिया से आई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा: अब अल्बानीज सरकार बदलने जा रही...

ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चे के सोशल मीडिया टिकटॉक, फेकबुक, स्नैपचैट, यूट्यूब, इंस्टाग्राम पर अकाउंट होने पर कंपनियों को दोगुना जुर्माना देना होगा।
- विज्ञापन -