Homeराजनीति'मोदी सरकार में मंत्री बन सकती हैं पवार की बेटी सुप्रिया सुले, शाह ने...

‘मोदी सरकार में मंत्री बन सकती हैं पवार की बेटी सुप्रिया सुले, शाह ने पहले ही कहा था- सब ठीक हो जाएगा’

"शरद पवार को भी मंत्री पद दिया जाएगा। प्रफुल्ल पटेल चाहें तो उन्हें भी मंत्री बनाया जाएगा। सुप्रिया सुले को भी मंत्री बनाएँगे। देखो, अमित शाह ने कहा था कि चीजें सही दिशा में जा रही हैं। समझने वाले समझ गए। अब सब ठीक हो गया है। शाह ने पहले ही कहा था।"

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले शनिवार (नवंबर 23, 2019) को काफ़ी प्रफुल्लित नज़र आए। महाराष्ट्र में तमाम अनिश्चितताओं के बावजूद भाजपा के साथ बने रहने वाले उसके साथी दल ‘रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष रामदास आठवले ने अपना पुराना बयान याद दिलाया है। आठवले ने बताया था कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह उनसे पहले ही कह चुके थे कि सब ठीक हो जाएगा। अब जब एनसीपी के अजित पवार गुट ने पार्टी से बगावत करने के बाद भाजपा को समर्थन दे दिया, आठवले ने कहा कि आज ही वो दिन है जब सब ठीक हो गया है। वे काफ़ी ख़ुश नज़र आए।

जहाँ एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार भाजपा को समर्थन देने से पल्ला झाड़ चुके हैं, आठवले ने उनकी बेटी सुप्रिया सुले को लेकर बड़ा दावा किया है। पवार के गढ़ बारामती से सांसद सुप्रिया सुले के बारे में आठवले ने कहा कि वो मोदी कैबिनेट में मंत्री बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि शरद पवार को और प्रफुल्ल पटेल को भी केंद्रीय मंत्री का पद दिया जा सकता है, बशर्ते वो भाजपा के साथ आ जाएँ। ये दोनों ही नेता पहले भी केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। आठवले ने बताया कि एनसीपी से 2 कैबिनेट मंत्री और एक राज्यमंत्री बनाए जा सकते हैं।

आरपीआई के अध्यक्ष रामदास आठवले ने अपना पुराना बयान याद दिलाते हुए कहा कि अमित शाह ने तो पहले ही कह दिया था कि चीजें सही दिशा में जा रही हैं, समझने वाले समझ भी गए थे। उन्होंने कहा कि शिवसेना के पास भी भी समय है, वो अपना रुख बदल सकती है क्योंकि कॉन्ग्रेस उसे समर्थन देने के लिए तैयार थी ही नहीं। वहीं, सुप्रिया सुले का कुछ और ही बयान आया है। उनके व्हाट्सप्प स्टेटस से पता चलता है कि एनसीपी के अजित धड़े द्वारा बगावत किए जाने से वो नाराज़ हैं।

शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने अपने ताज़ा व्हाट्सप्प स्टेटस में लिखा है कि परिवार और पार्टी टूट गई है। शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले द्वारा अजित पवार के क़दम से पल्ला झाड़ने के बाद अब एनसीपी में टूट की बात स्पष्ट होती दिख रही है।

ये भी पढ़ें: अमित शाह ने कहा – भाजपा और शिवसेना ही बनाएगी सरकार, चिंता मत करो, सब ठीक हो जाएगा

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पंजाब में खालिस्तानी आतंकियों ने हिंदू पहचान को बनाया निशाना, बाजारों-बसों-ट्रेनों में हुए कत्लेआम: जानें- ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ के पहले से ही कैसे बहाया...

पंजाब में उग्रवाद के काले दौर में खालिस्तानी आतंकियों ने बसों और ट्रेनों को निशाना बनाते हुए निर्दोष हिंदुओं को चुनकर मौत के घाट उतारा था।

‘हिंदू बेच रहे मकान, मुस्लिम बस्ती बन रहा इलाका’: अंकित शर्मा की हत्या और ताहिर हुसैन के दोषी करार होने के बाद चाँद बाग...

दिल्ली दंगा केस में ताहिर हुसैन दोषी करार। OpIndia की ग्राउंड रिपोर्ट में जानिए अंकित शर्मा के घर, पड़ोसियों और चाँद बाग के बदले माहौल की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -