Homeराजनीतिकॉन्ग्रेस अध्यक्ष खरगे ने PM मोदी को बताया 'जहरीला साँप', कहा- आप इसे चाटेंगे...

कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खरगे ने PM मोदी को बताया ‘जहरीला साँप’, कहा- आप इसे चाटेंगे तो मर जाएँगे: कर्नाटक चुनाव में ‘मौत का सौदागर’ वाला मोड़

सफाई में खड़गे ने कहा, "यह पीएम मोदी के लिए नहीं, भाजपा की विचारधारा के लिए था। मैंने पीएम मोदी के लिए व्यक्तिगत रूप से यह कभी नहीं कहा। मैंने जो कहा था कि उनकी विचारधारा साँप की तरह है और यदि आप इसे छूने की कोशिश करते हैं, तो आपकी मृत्यु निश्चित है।"

कॉन्ग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) खिलाफ आपत्तिजनक बात कही हैं। खड़गे ने पीएम को विषधर साँप बोला है। कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि ‘आप इसे चाटेंगे तो मर जाएँगे।’ हालाँकि, भाजपा की आपत्ति के बाद उन्होंने इस पर सफाई भी दी।

कर्नाटक के कलबुर्गी में एक सभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा, “पीएम मोदी ‘जहरीले साँप’ की तरह हैं। आप सोच सकते हैं कि यह जहर है या नहीं। यदि आप इसे चाटते हैं, तो आप मर मर जाएँगे।”

प्रधानमंत्री पर इस तरह के आपत्तिजनक बयान के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कॉन्ग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस जी को पार्टी प्रेसिडेंट तो बना ही दिया है, लेकिन पार्टी के अंदर कोई मान नहीं रहा है। पोस्टर-बैनर अभी भी गाँधी परिवार के ही लगते हैं।”

अनुराग सिंह ठाकुर ने आगे कहा, “खड़गे जी सोचा कि ऐसा कौन स्टेेटमेंट मैं मोदी जी को अपमानित करने वाला दूँ, जो सोनिया जी भी भद्दा हो। कभी कोई कहता है मौत का सौदागर, कभी कोई कहता है नीच, कभी कोई कहता है कि बिच्छू तो कभी कोई कहता है मोदी तेरी कब्र खुदेगी।” बता दें कि पीएम मोदी के लिए सोनिया गाँधी ने मौत का सौदागर शब्द का इस्तेमाल किया था।

उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस के नेता ऐसी ही भाषा का इस्तेमाल करे हैं। उन्होंने खड़गे के बयान को लेकर कॉन्ग्रेस से माफी की माँग की। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी को हटाने के लिए उनके नेता विदेशी ताकतों से मदद माँगते हैं और भारत के खिलाफ षडयंत्र रचते हैं।

सोशल मीडिया पर भी मल्लिकार्जुन खड़गे और कॉन्ग्रेस पार्टी की आलोचना हो रही है। इसके बाद उन्होंने सफाई दी है। अपनी सफाई में खड़गे ने कहा कि यह पीएम मोदी के लिए नहीं, बल्कि भाजपा की सांप वाली विचारधारा के लिए था।

उन्होंने कहा, “यह पीएम मोदी के लिए नहीं, भाजपा की विचारधारा के लिए था। मैंने पीएम मोदी के लिए व्यक्तिगत रूप से यह कभी नहीं कहा। मैंने जो कहा था कि उनकी विचारधारा साँप की तरह है और यदि आप इसे छूने की कोशिश करते हैं, तो आपकी मृत्यु निश्चित है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -