Sunday, September 1, 2024
Homeराजनीतिराष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू ने भरा नामांकन, PM मोदी बने प्रस्तावक: आंध्र...

राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू ने भरा नामांकन, PM मोदी बने प्रस्तावक: आंध्र के CM जगन मोहन भी थे मौजूद, लगातार बढ़ रहा समर्थन का सिलसिला

विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को भी केंद्र सरकार ने जेड+ सुरक्षा मुहैया करा दी है। 84 वर्षीय सिन्हा अब कहीं भी जाते हैं तो हर वक्त साए की तरह 8-10 कमांडो उनके साथ रहेंगे।

राष्ट्रपति पद के लिए NDA की उम्मीदवार और झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (Draupdi Murmu) ने राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन फाइल कर दिया है। उन्होंने संसद भवन में राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल के ऑफिस में फॉर्म भरा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) समेत BJP के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

रिपोर्ट के मुताबिक, द्रौपदी मुर्मू ने 4 सेट का नामांकन फाइल किया, जिसके पहले सेट के प्रस्तावक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे और इसके अनुमोदक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बने। इसके अलावा इस सेट में बीजेपी की संसदीय बोर्ड की सदस्य समेत केंद्रीय मंत्री शामिल रहे। इस सेट में अभी तक 60 प्रस्तावकों और 60 अनुमोदकों का नाम शामिल है। उल्लेखनीय है कि मुर्मू के नामांकन के दौरान कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और जगन मोहन रेड्डी वाईएसआर कॉन्ग्रेस के नेता भी मौजूद रहे

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और वाईएसआर कॉन्ग्रेस पहले ही द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं।

बता दें कि 21 जून को भाजपा ने मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया था। इसके अगले दिन मुर्मू ने पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी। उन्होंने मंदिर में झाड़ू भी लगाया था। ओडिशा की रहने वाली मुर्मू अगर जीतती हैं तो वे देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी।

यशवंत सिन्हा को मिली जेड+ सुरक्षा

इस बीच विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को भी केंद्र सरकार ने जेड+ सुरक्षा मुहैया करा दी है। 84 वर्षीय सिन्हा अब कहीं भी जाते हैं तो हर वक्त साए की तरह 8-10 कमांडो उनके साथ रहेंगे। जवानों ने उनकी सुरक्षा के जिम्मे को संभाल भी लिया है। बताया जाता है कि सिन्हा 27 जून को राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन फाइल करेंगे। वहीं NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को दो दिन पहले ही जेड+ सुरक्षा दे दी गई है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होगी और 21 जुलाई को इसकी काउंटिंग होगी। वहीं 25 जुलाई, 2022 को देश को अगला राष्ट्रपति मिलेगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जनता की समस्याएँ सुन रहे थे गिरिराज सिंह, AAP पार्षद शहज़ादुम्मा सैफी ने कर दिया हमला: दाढ़ी-टोपी का नाम ले बोले केंद्रीय मंत्री –...

शहजादुम्मा मूल रूप से बेगूसराय के लखमिनिया का रहने वाला है। वह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है जो वर्तमान में लखमिनिया से वार्ड पार्षद भी है।

चुनाव आयोग ने मानी बिश्नोई समाज की माँग, आगे बढ़ाई मतदान और काउंटिंग की तारीखें: जानिए क्यों राजस्थान में हर वर्ष जमा होते हैं...

बिश्नोई समाज के लोग हर वर्ष गुरु जम्भेश्वर को याद करते हुए आसोज अमावस्या मनाते है। राजस्थान के बीकानेर में वार्षिक उत्सव में भाग लेते हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -