HomeराजनीतिNDA का नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने आडवाणी-मुरली मनोहर का लिया...

NDA का नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने आडवाणी-मुरली मनोहर का लिया आशीर्वाद,9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की लेंगे शपथ

पीएम मोदी इसके बाद भाजपा नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्ण केन्द्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी से मिलने उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुँचे। वह पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मिले। यहाँ उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले दोनों नेताओं का आशीर्वाद लिया और बातचीत की।

नरेन्द्र मोदी को शुक्रवार (7 जून, 2024) को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपना संसदीय दल का नेता चुना। इससे पहले पीएम मोदी भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने पहुँचे।

पीएम मोदी ने इससे पहले आधिकारिक रूप से NDA के घटक दलों का समर्थन हासिल किया। पुराने संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में हुई NDA सांसदों की बैठक में घटक दलों ने उन्हें अपना समर्थन दिया। JDU मुखिया नीतीश कुमार, TDP मुखिया चंद्रबाबू नायडू, शिवसेना मुखिया एकनाथ शिंदे और लोजपा के मुखिया चिराग पासवान ने इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को अपना नेता घोषित किया और उन्हें संसदीय दल का नेता चुना। इस दौरान NDA नेताओं ने भाजपा के साथ मिलकर काम करने की बात कही।

पीएम मोदी इसके बाद भाजपा नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्ण केन्द्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी से मिलने उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुँचे। वह पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मिले। यहाँ उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले दोनों नेताओं का आशीर्वाद लिया और बातचीत की।

नई सरकार का गठन रविवार (9 जून, 2024) को होगा। नरेन्द्र मोदी रविवार (9 जून, 2024) को राष्ट्रपति भवन में तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएँगी। उनके साथ ही नए मंत्रिमंडल को भी शपथ दिलाई जाएगी।

शपथ लेने के साथ ही वह जवाहर लाल नेहरू के बाद लगातार तीन बार सरकार बनाने वाले नेता बन जाएँगे। वह कुल कार्यकाल के मामले में भी अभी देश के इतिहास में तीसरे नम्बर पर हैं। उनसे अधिक समय तक केवल जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गाँधी ही प्रधानमंत्री रही हैं।

नरेन्द्र मोदी 26 मई, 2014 को पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे। 2019 में वह दोबारा देश के प्रधानमंत्री बने। इससे पहले वह गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे। उनके नेतृत्व में NDA ने 2024 लोकसभा चुनावों में 290 से अधिक सीटें हासिल की हैं जो कि स्पष्ट बहुमत है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -