Homeराजनीति'ये मोदी सरकार के उकसाने से हुआ है': 'किसान आंदोलन' में दलित की हत्या...

‘ये मोदी सरकार के उकसाने से हुआ है’: ‘किसान आंदोलन’ में दलित की हत्या पर बोले टिकैत – हजारों करोड़ देकर हमें बदनाम करने की कोशिश

लखीमपुर खीरी हिंसा का ठीकरा टिकैत ने बीजेपी पर फोड़ा और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि अगर कोई कत्ल करेगा तो उसके खिलाफ तो फ्रंट बनेगा ही।

हरियाणा के सिंघू बॉर्डर पर शुक्रवार (15 अक्टूबर 2021) को लखबीर सिंह नाम के व्यक्ति की निहंगों द्वारा बर्बर हत्या किए जाने के मामले में राजनीति शुरू हो गई है। इस मामले में राकेश टिकैत ने पहले से अपेक्षित तरीके से बयान दिया है। टिकैत ने इस हत्याकांड का ठीकरा केंद्र सरकार के सिर पर फोड़ा। उन्होंने दावा किया कि केंद्र के लोगों ने उकसाकर ये हत्या करवाई है। संयुक्त किसान मोर्चा पहले ही इससे पल्ला झाड़ चुका है।

एबीपी से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए टिकैत ने कहा, “किसान संगठनों का इस हत्या से कोई लेना-देना नहीं है, ये हत्या किसान आंदोलन को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंनें कहा कि सरकार ने प्रशासन को आंदोलन को बदनाम करने के लिए हजारों-करोड़ों रुपए दिए है। सिंघू बॉर्डर पर हुई घटना सरकार के उकसावे के कारण हुई है।”

वहीं लखीमपुर खीरी हिंसा का ठीकरा टिकैत ने बीजेपी पर फोड़ा और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि अगर कोई कत्ल करेगा तो उसके खिलाफ तो फ्रंट बनेगा ही। उन्होंने आगे कहा कि देश में बोलने की आजादी है और हम बोलेंगे। टिकैत ने ये कहा कि अजय मिश्रा के इस्तीफे तक आंदोलन चलता रहेगा। साथ ही जल्द ही वो लखीमपुर में जिन पाँच लोगों की जानें गई थीं, उनके परिवार से भी मिलने जाएँगे। टिकैत का मानना है कि वो परिवार डरा-सहमा है और पहले वहाँ काफी भीड़ भी थी, लेकिन अब ठीक समय है।

आशीष मिश्रा के मामले में राकेश टिकैत ने यूपी पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस आशीष मिश्रा से पूछताछ नहीं कर रही है। अगर पूछताछ करनी है तो वो उसे गेस्ट हाउस से थाने ले जाए।

लखनऊ में पंचायत बुलाने की स्थिति में परमीशन लेने के सवाल पर राकेश टिकैत ने साफ कहा कि वो अगर कोई पंचायत बुलाएँगे तो इसके लिए कोई अनुमति नहीं लेगें। टिकैत ने मुजफ्फरनगर में पंचायत बुलाए जाने के दौरान प्रशासनिक अनुमति नहीं लेने की बात स्वीकार की और कहा कि 30-35 साल से ऐसे कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं ले रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि जो कुछ भी हुआ वह गलत है। किसी ने उसे मार डाला और बाद में पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। मामला जाँच के अधीन है। इससे हमारा विरोध को प्रभावित नहीं करेगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया में हाहाकार, फिर भी भारत में नहीं हुई खाद की कमी: जानिए मोदी सरकार ने अपनी कूटनीति ने कैसे सुरक्षित रखा देश का...

भारत अपनी जरूरत की खाद का बड़ा हिस्सा आयात करता है। जब वैश्विक बाजार में उर्वरक की आपूर्ति रुकी, तो मोदी सरकार ने फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी अपनाई।

अखिलेश यादव किस मुँह से माँग रहे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? जिनके राज में बूथ लुटे, वही आज कर रहे ‘लोकतंत्र बचाने’ का ढोंग

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा माँग रहे अखिलेश यादव को नहीं आई सपा राज की याद... जब होती थी बूथ कैप्चरिंग, विपक्षी उम्मीदवारों को 'उठवा' लेते थे।
- विज्ञापन -