Homeराजनीति'मंगलसूत्र वाला अश्लील एड हटाओ, नहीं तो कार्रवाई': MP के गृह मंत्री ने सब्यसाची...

‘मंगलसूत्र वाला अश्लील एड हटाओ, नहीं तो कार्रवाई’: MP के गृह मंत्री ने सब्यसाची को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

''फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का मंगलसूत्र वाला विज्ञापन बेहद आपत्तिजनक और मन को आहत करने वाला है। अगर 24 घंटे में आपत्तिजनक विज्ञापन नहीं हटाया तो सब्यसाची मुखर्जी के खिलाफ केस रजिस्टर्ड कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।''

बॉलीवुड हस्तियों के पसंदीदा फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी पिछले कुछ दिनों से अपने विज्ञापन को लेकर विवादों में हैं। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार (31 अक्टूबर, 2021) को फैशन एवं आभूषण डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को मंगलसूत्र को सेक्स से कनेक्ट करके बेचने की कोशिश को आपत्तिजनक और अश्लील बताया। उन्होंने इस विज्ञापन को वापस लेने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम जारी किया है।

नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट किया, ”फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का मंगलसूत्र वाला विज्ञापन बेहद आपत्तिजनक और मन को आहत करने वाला है। अगर 24 घंटे में आपत्तिजनक विज्ञापन नहीं हटाया तो Sabyasachi Mukherjee के खिलाफ केस रजिस्टर्ड कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

इससे पहले मिश्रा ने डाबर इंडिया लिमिटेड के उत्पाद फेम क्रीम ब्लीच के विज्ञापन में एक समलैंगिक महिला जोड़े को करवा चौथ मनाते हुए दिखाए जाने को भी आपत्तिजनक बताया था। मंत्री ने कंपनी पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद डाबर ने बीते सप्ताह अपना विज्ञापन वापस ले लिया था।

गौरतलब है कि हाल ही में सब्यसाची ने अपना एक नया ज्वेलरी कलेक्शन लॉन्च किया था। उसके बाद उसके विज्ञापन की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इन ज्वेलरी के विज्ञापनों में जो मॉडल दिखाई दे रही है, उसने इंटीमेट/सेक्स सीन्स के साथ फोटोशूट करवाया हुआ है। तस्वीरों में मॉडल्स ने ब्रा के साथ मंगलसूत्र पहना हुआ है। फोटो ऐसी है कि यदि उनके ऊपर सब्यसाची फाइन ज्वेलरी न लिखी तो शायद ही किसी को पता चले कि दिए गए विज्ञापन मंगलसूत्र या ज्वेलरी के हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गुजरात के अमरेली में युवक को मारने वाले चार शेरों को उम्रकैद: जानिए कैसे किसी शेर को घोषित किया जाता है ‘आदमखोर’ और क्या...

गुजरात के अमरेली की घटना से समझें कैसे किसी शेर को 'आदमखोर' घोषित किया जाता है और क्यों कई बार उसे हमेशा के लिए जंगल से हटाया जाता है।

पहलगाम आतंकी हमले पर UN रैपोर्टियर बेन सॉल ने दिए थे भारत विरोधी बयान, ऑपइंडिया ने उसी समय उठाए थे सवाल: जाँच में चीन...

UN वॉच की रिपोर्ट में बेन सॉल पर चीन से फंडिंग लेने और भारत के आतंकवाद-रोधी अभियानों के खिलाफ पक्षपातपूर्ण रुख अपनाने के आरोप लगे।
- विज्ञापन -