Homeराजनीति'मुस्लिमों को डराने की कोशिश कर रही है योगी सरकार': देवबंद में ATS कमांडो...

‘मुस्लिमों को डराने की कोशिश कर रही है योगी सरकार’: देवबंद में ATS कमांडो सेंटर से भड़की समाजवादी पार्टी

CM योगी के इस फैसले से समाजवादी पार्टी नाखुश है। सपा के विधायक दल के नेता का कहना है कि देवबंद इस्लामिक शिक्षा का बड़ा केंद्र है, जो कि दुनियाभर में धार्मिक शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में एटीएस कमांडो सेंटर स्थापित कर योगी सरकार मुस्लिमों को डरा रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने मुस्लिम संस्था देवबंद में आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) की स्थापना करने का ऐलान किया है, जिसका समाजवादी पार्टी ने कड़ा विरोध किया है। सपा ने योगी सरकार पर मुस्लिमों को डराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। दरअसल, दारुल उलूम देवबंद भारत का सबसे बड़ा इस्लामिक मदरसा है, जो कि कई बार आतंकी घटनाओं के मामलों में भी सामने आ चुका है।

योगी सरकार के देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर बनाने के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने इसको लेकर जानकारी देते हुए बताया कि आतंकवाद निरोधी अभियानों में तेजी लाने के लिए केवल देवबंद में ही नहीं, बल्कि मेरठ, बहराइच और श्रावस्ती व जेवर में भी एटीएस की इस तरह की इकाइयों की स्थापना की जा रही है। इसके लिए तैयारी भी शुरू हो चुकी है। एडीजी के मुताबिक, देवबंद में एटीएस का सेंटर बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हम अपनी पकड़ और अधिक मजबूत कर पाएँगे।

हालाँकि, सरकार के इस फैसले से समाजवादी पार्टी नाखुश है। सपा के विधायक दल के नेता रामगोविंद चौधरी का कहना है कि देवबंद इस्लामिक शिक्षा का बड़ा केंद्र है, जो कि दुनियाभर में धार्मिक शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में एटीएस कमांडो सेंटर स्थापित कर योगी सरकार मुस्लिमों को डरा रही है। रामगोविंद का आरोप है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुस्लिमों की जनसंख्या काफी अधिक है इसीलिए ऐसा किया जा रहा है।

फिलहाल, दारुल उलूम देवबंद की 2000 वर्ग मीटर की जमीन को सरकार ने एटीएस को ट्रांसफर कर दिया है।

गौरतलब है कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने ट्वीट कर एटीएस सेंटर बनाए जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि इसके लिए युद्धस्तर पर काम शुरू भी हो गया है और प्रदेश भर से चुने हुए करीब डेढ़ दर्जन तेज-तर्रार ATS अधिकारियों की यहाँ तैनाती की जाएगी। बता दें कि देवबंद में ही ‘दारुल उलूम’ स्थापित है, जहाँ से इस्लामी देवबंदी अभियान शुरू हुआ था। तालिबान को भी इसी विचारधारा से प्रेरित बताया जाता है। आतंक के मामले में भी देवबंद बदनाम रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -