Homeदेश-समाज'अब सरकार बदल गई है, जहाँ जाना है जाओ': बिहार में दुकानदारों से मारपीट,...

‘अब सरकार बदल गई है, जहाँ जाना है जाओ’: बिहार में दुकानदारों से मारपीट, लाठी-डंडों से लैस गुंडों ने कहा – अब हमारा शासन

मारपीट और तोड़फोड़ करते समय वे कह रहे थे, "अब सरकार बदल गई है। हमारा शासन है। तुम सबको जहाँ जाना है जाओ।"

बिहार में राजद (RJD) और जदयू (JDU) की नई गठबंधन सरकार आने के बाद से बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। शेखपुरा जिले के बरबीघा थाने से कुछ ही दूरी पर सरकार बदलने की बात कहते हुए बदमाशों ने सोमवार (15 अगस्त, 2022) को कई दुकानदारों को बेरहमी से पीट दिया। बदमाशों की दबंगई से गुस्‍साए दुकानदारों ने करीब तीन घंटे तक बरबीघा-सरमेरा रोड को जाम किया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने मामला शांत कराया। इस मामले में सोनू कुमार नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। वह नशे में था। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

‘दैनिक जागरण’ के मुताबिक, स्‍थानीय दुकानदारों में काफी आक्रोश है। दुकानदार चंदन कुमार, संजय कुमार ने बताया कि थाने से कुछ ही दूरी पर अर्जुन टॉकीज सिनेमा हॉल चौक पर उनकी दुकानें हैं। सोमवार रात बगल के नर्सरी मोहल्‍ला निवासी चाँदी यादव और उसके कुछ साथी लाठी-डंडा लेकर पहुँचे और उत्‍पात मचाने लगे। वे दुकानों में रखे सामान तोड़ने लगे। इसके बाद बिना कुछ कहे बेरहमी से दुकानदारों को पीटना शुरू कर दिया।

दुकानदारों ने बताया कि मारपीट और तोड़फोड़ करते समय वे कह रहे थे, “अब सरकार बदल गई है। हमारा शासन है। तुम सबको जहाँ जाना है जाओ।” उन्होंने यह भी बताया कि ये बदमाश अब राहगीरों के साथ भी मारपीट करने लगे हैं, जिससे आसपास अफरातफरी मच गई है।

बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है, नीतीश कुमार के महागठबंधन में शामिल होने के बाद से आए दिन इस तरह की घटनाएँ सामने आ रही हैं। हाल में नालंदा के हिलसा में नोनिया विगहा गाँव में उधारी नहीं देने पर बदमाशों ने दुकानदार समेत पुत्री को पीट-पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। परिजनों ने बताया कि कुछ लोग दुकान पर उधार सामान माँगने आए थे। सामान देने से इनकार करने पर बदमाश आग-बबूला हो गए और दुकानदार से मारपीट करने लगे। यही नहीं उन्होंने बीच-बचाव करने आई बेटी को भी पीट-पीटकर जख्मी कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पंजाब में सत्ता के पीछे भाग रहे कॉन्ग्रेस के कई गुट, चन्नी से लेकर बाजवा-रंधावा सब नाराज: जानिए अमरिंदर राजा वडिंग के खिलाफ बगावत...

पंजाब कॉन्ग्रेस में कलह मची हुई है। राजा वेड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद चन्नी-बाजवा और रंधावा गुट खुलकर बोल रहे हैं। चन्नी गुट ने तो 'काम करने से मना' कर दिया है।

हिंदू बन लॉरा फ्रांसिस ने मंदिर में किया विवाह, फिर भी तमिलनाडु सरकार ने गर्भगृह में पूजा से रोका: हाई कोर्ट ने दिया अधिकार,...

मद्रास हाई कोर्ट ने कहा कि विदेशी नाम या नागरिकता से हिंदू पहचान तय नहीं होती। अमेरिकी महिला को मंदिर में पूजा और प्रवेश का पूरा अधिकार मिला।
- विज्ञापन -