Homeराजनीतिगधा चोर निकला कॉन्ग्रेस का छात्र नेता, तेलंगाना पुलिस ने किया गिरफ्तार: फोटो लगा...

गधा चोर निकला कॉन्ग्रेस का छात्र नेता, तेलंगाना पुलिस ने किया गिरफ्तार: फोटो लगा मनाया था CM का जन्मदिन

NSUI अध्यक्ष ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री का जन्मदिन सातवाहन विश्वविद्यालय के आगे एक गधे पर KCR की फोटो रख कर मनाया था। बाद में इन्हीं तस्वीरों को वेंकट ने ट्वीट कर के लिखा, "किसानों, छात्रों और बेरोजगारों का जीवन बर्बाद करने, झूठे वादे करने और फर्जी प्रोपोगेंडा फ़ैलाने वाले"।

तेलंगाना पुलिस (Telangana Police) ने कॉन्ग्रेस नेता वेंकट बलमूर (Congress Leader Venkat Balmoor) को गधा चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। चोरी किए गए गधे को मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K Chandra Shekhar Rao – KCR) के खिलाफ 17 फ़रवरी (गुरुवार) को हुई रैली में प्रयोग किया गया था। उसी दिन CM केसीआर का जन्मदिन भी था। कॉन्ग्रेस नेता और तेलंगाना नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के अध्यक्ष वेंकट की गिरफ्तारी 18 फ़रवरी (शुक्रवार) को हुई।

वेंकट के खिलाफ करीमनगर के जम्मीकुंता पुलिस स्टेशन में 18 फ़रवरी को शिकायत दी गई थी। इस मामले में 6 अन्य नामजद आरोपित फरार हैं। शिकायत के अनुसार, कॉन्ग्रेस नेता ने पहले तो गधे को चुराया, फिर उसके साथ निर्दयता दिखाई। वेंकट व उनके साथियों पर धारा 143, 153, 504, 379, 149, सेक्शन 67 IT Act और सेक्शन 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एक्ट 1960 के तहत केस दर्ज हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक NSUI अध्यक्ष ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री का जन्मदिन सातवाहन विश्वविद्यालय के आगे एक गधे पर KCR की फोटो रख कर मनाया था। बाद में इन्हीं तस्वीरों को वेंकट ने ट्वीट कर के लिखा, “किसानों, छात्रों और बेरोजगारों का जीवन बर्बाद करने, झूठे वादे करने और फर्जी प्रोपोगेंडा फ़ैलाने वाले”।

सत्ता दल के नेताओं ने वायरल हुई इन तस्वीरों के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस गिरफ़्तारी की निंदा करते हुए कॉन्ग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने कहा, “अविश्वसनीय केसीआर गरु, सत्ता का नशा आपके सिर चढ़कर बोलने लगा है और आप एक छात्र नेता के खिलाफ झूठे मामले बना देते हैं। तेलंगाना के पहले हिटलर द्वारा सत्ता के दुरुपयोग की निंदा करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है।”

तेलंगाना कॉन्ग्रेस प्रमुख रेवनाथ रेड्डी ने भी इस गिरफ्तारी को अवैध बताया है। उन्होंने लिखा, “KCR की सरकार में काम कर रही पुलिस से और क्या उम्मीद ही की जा सकती है?” गौरतलब है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR के जन्मदिन पर कॉन्ग्रेस ने विरोध प्रदर्शन का एलान किया था। इस दौरान 17 फ़रवरी को तेलंगाना कॉन्ग्रेस के सभी सांसदों और विधायकों के अलावा अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने KCR सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस ने कई कॉन्ग्रेस नेताओं को हिरासत में भी लिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -