HomeराजनीतिTMC कार्यकर्ताओं ने फाड़े MLA जितेंद्र तिवारी के पोस्टर, कहा- ममता बनर्जी को धोखा...

TMC कार्यकर्ताओं ने फाड़े MLA जितेंद्र तिवारी के पोस्टर, कहा- ममता बनर्जी को धोखा दिया

जितेंद्र तिवारी के ख़िलाफ़ नारेबाजी करते हुए टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके के पोस्टर फाड़े। उनका कहना था कि तिवारी ने ममता बनर्जी और टीएमसी को धोखा दिया और साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हिटलर जैसा बर्ताव किया। इन लोगों ने आरोप लगाया कि पूर्व जिलाध्यक्ष ने आसानसोल की जनता को विकास के नाम पर ठगा है।

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज (दिसंबर 18, 2020) आसनसोल में विधायक जितेंद्र तिवारी के पोस्टर फाड़ दिए। ममता सरकार के रवैए से नाराज तिवारी ने एक दिन पहले ही आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन और पार्टी जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, जितेंद्र तिवारी के ख़िलाफ़ नारेबाजी करते हुए टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके के पोस्टर फाड़े। उनका कहना था कि तिवारी ने ममता बनर्जी और टीएमसी को धोखा दिया और साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हिटलर जैसा बर्ताव किया। इन लोगों ने आरोप लगाया कि पूर्व जिलाध्यक्ष ने आसानसोल की जनता को विकास के नाम पर ठगा है।

बता दें कि इससे पूर्व पश्चिम बंगाल के पांडवेश्वर से तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के विधायक जितेंद्र तिवारी ने दावा किया था कि आसनसोल नगर निगम के बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद उनके कार्यालय में तोड़फोड़ की गई थी।

द पायनियर के अनुसार, तिवारी ने कहा था, “कोलकाता से आए निर्देशों पर मेरे पद छोड़ने के एक घंटे बाद ही मेरे कार्यालय पर हमला कर दिया गया। अब मेरे लिए ये मुमकिन नहीं है कि मैं इनके साथ रहूँ। मैंने जिलाध्यक्ष (TMC) के पद से इस्तीफा दे दिया है।”

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में ममता सरकार की परेशानी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जितेंद्र तिवारी से पहले शुभेंदु अधिकारी को अपने पद से इस्तीफा दे चुके थे और अब आज खबर आई है कि कबिरुल इस्लाम ने भी पार्टी की माइनॉरिटी सेल के मुख्य सचिव के पद से रिजाइन कर दिया है। इसके अलावा शुक्रवार सुबह बैरकपुर से विधायक शीलभद्र दत्ता ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -