HomeराजनीतिBJP जीती तो 5 साल तक रहूँगा गंजा: कॉन्ग्रेस प्रत्याशी का ऐलान

BJP जीती तो 5 साल तक रहूँगा गंजा: कॉन्ग्रेस प्रत्याशी का ऐलान

अगर यहाँ से बीजेपी जीत जाती है तो क्या वो चुनाव लड़ना छोड़ देंगे? सचिन ने इसका जवाब देते हुए जोश में आकर कहा कि चुनाव लड़ना तो नहीं छोडेंगे, लेकिन अगर अमरोहा सीट से भाजपा प्रत्याशी जीत जाता है तो वो अपने बाल मुंडवा लेंगे और 5 साल तक गंजे रहेंगे।

लोकसभा चुनाव की मतगणना चल रही है। इस रुझान में एनडीए 300 से अधिक सीटें जीतती दिख रही है तो वहीं, यूपीए 100 सीटों पर सिमटती दिख रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के अमरोहा से कॉन्ग्रेस प्रत्‍याशी सचिन चौधरी ने ऐलान करते हुए कहा कि अगर उनके संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर की जीत होती है, तो वो अपना बाल मुंडवाकर गंजे हो जाएँगे और अगले 5 साल तक बाल ही नहीं रखेंगे।

सचिन चौधरी ने आज (मई 22, 2019) कलेक्ट्रेट में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले तो एग्जिट पोल पर सवाल उठाए और भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक सीटों का एग्जिट पोल दिखाने वाले चैनलों को मोदी के हाथों बिका हुआ बताया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो एग्जिट पोल दिखाए जा रहे हैं, वह पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। भाजपा 200 का आँकड़ा भी नहीं छू पाएगी। भाजपा इस वक्त बौखलाई हुई है, इसीलिए वो एग्जिट पोल को अपने पक्ष में दिखाने के लिए सेटिंग कर रही है, ताकि छोटे-मोटे दल उनके साथ खड़े हो सकें।

पत्रकारों और एग्जिट पोल पर सवाल उठाने के साथ ही सचिन ने यह भी कहा कि जो भी चैनल वाले बीजेपी के पक्ष में एग्जिट पोल दिखा रहे हैं, उन्होंने मोदी से पैसे ले रखे हैं और वो लोग ये जानते हैं कि अब आगे उनका चैनल नहीं चलने वाला है, क्योंकि नतीजा सामने आने के बाद इन चैनलों को कोई नहीं देखेगा। इसके अलावा उन्होंने और भी कई भद्दे आरोप लगाए।

इस दौरान जब सचिन चौधरी से पूछा गया कि अगर यहाँ से बीजेपी जीत जाती है तो क्या वो चुनाव लड़ना छोड़ देंगे? सचिन ने इसका जवाब देते हुए जोश में आकर कहा कि चुनाव लड़ना तो नहीं छोडेंगे, लेकिन अगर अमरोहा सीट से भाजपा प्रत्याशी जीत जाता है तो वो अपने बाल मुंडवा लेंगे और 5 साल तक गंजे रहेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -