Homeराजनीति'विकास और बुलडोजर साथ-साथ चलने चाहिए, गरीबों का अनाज खा जाते थे सपा के...

‘विकास और बुलडोजर साथ-साथ चलने चाहिए, गरीबों का अनाज खा जाते थे सपा के गुंडे’: बोले CM योगी – महाराजा सुहेलदेव को मानने वाले राम भक्तों को ही चुनेंगे

महाराजा सुहेलदेव का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजमगढ़ में जो विश्वविद्यालय का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर ही होगा।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 6 चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है। अब सातवें और आखिरी चरण के लिए 7 मार्च, 2022 को आखिरी चरण का मतदान होगा। इसी के मद्देनजर सीएम योगी ने शनिवार (5 मार्च, 2022) को आजमगढ़ जिले के अतरौलिया में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उससे पहले विपक्ष को 2007 में अजीत राय की हत्या के मामले में घेरते हुए उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम’ का विरोध करने वाले हर राजनीतिक दल और संगठन को आजमगढ़ की जनता जड़ से उखाड़ फेंकेगी।

रैली के दौरान सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना के दौरान सभी को फ्री में राशन भाजपा सरकार ने दिया, जबकि सपा के शासनकाल में तो गरीबों का अनाज सपा के गुंडे खा जाते थे, जबकि बीएसपी के शासनकाल में तो बहनजी के हाथी का पेट इतना बड़ा था कि वो खुद ही सब खा जाता था। सीएम योगी ने दावा किया कि अगर अजामगढ़ का सहयोग मिला तो भाजपा सरकार इस बार 330 का आँकड़ा पार करेगी। उन्होंने कहा कि 6 चरणों के चुनाव में जोरदार छक्के और चौके लगें हैं।

उन्होंने भाजपा सरकार बनने पर उज्ज्वला योजना के तहत हर गरीब को होली और दीवाली पर फ्री में मुफ्त रसोई सिलेंडर देने का वादा किया। उन्होंने बताया कि पिछले पाँच साल में पाँच लाख लोगों को नौकरी और 2 करोड़ लोगों को रोजगार से जोड़ा गया। सीएम योगी ने ये भी कहा कि हमने अभी एक करोड़ लोगों को टैबलेट और लैपटॉप दिया है, लेकिन 10 मार्च के बाद 2 करोड़ लोगों को इसमें जोड़ा जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा के विकास का जिक्र करते हुए बताया कि इनके लिए कब्रिस्तान की दीवारें विकास का प्रतीक हैं, लेकिन भाजपा के विकास का प्रतीक पूर्वांचल एक्सप्रेस वे है।

महाराजा सुहेलदेव का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजमगढ़ में जो विश्वविद्यालय का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर ही होगा। महाराजा सुहेलदेव को मानने वाले लोग राम भक्त सरकार को ही चुनेंगे।

उन्होंने ये भी कहा कि विकास और बुलडोजर दोनों साथ-साथ चलने चाहिए। इसके लिए दमदार सरकार चाहिए। खानदानी लोगों को बाहर का रास्ता दिखाइए। बुलडोजर के डर से सपा-बसपा के लोगों ने 10 मार्च के बाद विदेश भागने की फिराक में हैं। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की संवेदना प्रदेश के नौजवानों के साथ नहीं, बल्कि पेशवर, अपराधियों, माफियाओं और आतंकवादियों के साथ है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -