Homeराजनीतिकोलकाता में RSS के मुखिया मोहन भागवत: दुर्गापुर में पार्टी वर्कर के घर धमाका,...

कोलकाता में RSS के मुखिया मोहन भागवत: दुर्गापुर में पार्टी वर्कर के घर धमाका, TMC ने बीजेपी को बताया जिम्मेदार

“हमारी पार्टी के कार्यकर्ता वहाँ पर आग बुझाने में मदद करने के लिए गए थे। यह नियम बन गया है कि प्रदेश के भीतर होने वाली किसी भी तरह की अव्यवस्था के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहरा दिया जाए। हमें उम्मीद है कि घटना के असल षड्यंत्रकारियों पर कार्रवाई होगी। हमें पूरा भरोसा है कि आगामी चुनावों में इस दमनकारी सरकार का अंत होगा।”

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले जारी राजनीतिक हिंसा के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत दो दिन के दौरे पर कोलाकाता पहुँचे हैं। इससे पहले पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर से हिंसा की घटना सामने आई थी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ शुक्रवार (11 दिसंबर 2020) रात दुर्गापुर में सत्ताधारी टीएमसी के एक कार्यकर्ता के घर आग लग गई। पार्टी ने फायर बम फेंकने का आरोप बीजेपी पर लगाया है।

टीएमसी कार्यकर्ता के अनुसार, “हम एक घर में बैठे थे तभी हमारे बीच एक फायरबॉम (firebomb) फेंका गया। इस हमले की वजह से एक गाय घायल हो गई। मुझे लगता है कि भाजपा कार्यकर्ता इस बात को लेकर गुस्सा हैं कि मैं टीएमसी कार्यकर्ता हूँ और यहाँ के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हूँ।” वहीं दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

भाजपा कार्यकर्ता ने इस घटना पर अपना पक्ष रखते हुए कहा, “हमारी पार्टी के कार्यकर्ता वहाँ पर आग बुझाने में मदद करने के लिए गए थे। यह नियम बन गया है कि प्रदेश के भीतर होने वाली किसी भी तरह की अव्यवस्था के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहरा दिया जाए। हमें उम्मीद है कि घटना के असल षड्यंत्रकारियों पर कार्रवाई होगी। हमें पूरा भरोसा है कि आगामी विधानसभा चुनावों में इस दमनकारी सरकार का अंत होगा।”        

इन सब के बीच आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत भी बंगाल की राजधानी स्थित संगठन के कार्यालय पहुँचे हैं। उनका यह दौरा दो दिवसीय होगा। प्रदेश में जारी सियासी गर्मागर्मी के बीच इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है।

गौरतलब है कि गुरुवार (दिसंबर 10, 2020) को दक्षिण 24 परगना में एक कार्यक्रम के लिए डायमंड हार्बर की ओर जाते वक़्त बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला हुआ था। इस हमले में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर ईंट फेंकी गई थी। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए पूरी घटना की सूचना दी थी। 

इस घटना पर कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा था, “बंगाल पुलिस को पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी। लेकिन एक बार फिर बंगाल पुलिस नाकाम रही। सिराकोल बस स्टैंड के पास पुलिस के सामने ही TMC के गुंडों ने हमारे कार्यकर्ताओं को मारा और मेरी गाड़ी पर पथराव किया।” काफिले पर हुए हमले को लेकर बंगाल पुलिस ने कहा था कि किसी को कुछ नहीं हुआ है और सभी लोग सुरक्षित हैं। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कहीं लहराई तलवारें, कहीं चाकू गोदकर ले ली जान तो कहीं AK-47 दिखा फैलाई दहशत: मुहर्रम पर कई राज्यों में इस्लामी कट्टरपंथियों ने की...

देश के अलग-अलग हिस्सों से मुहर्रम के दौरान विवाद, झड़प और हिंसा की कई घटनाएँ सामने आई हैं। कहीं युवक की हत्या की गई को कहीं पुलिस पर हमला।

लड़कियों को फँसाओ, निकाह से पहले प्रेग्नेंट करो और बच्चा ले लो… क्या है ‘जिहाद अल-अकबर’, जिसके जरिए हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण की साजिश...

पाकिस्तान में बैठे कट्टरपंथी आकाओं ने 'जिहाद अल अकबर' से एक खास एजेंडा तैयार किया है। बड़े पैमाने पर हिंदू महिलाओं का धर्मांतरण करवाना है।
- विज्ञापन -