Monday, February 24, 2025
HomeराजनीतिCM के रूप में शिवराज सिंह चौहान लोगों की सबसे बड़ी पसंद: ABP न्यूज़...

CM के रूप में शिवराज सिंह चौहान लोगों की सबसे बड़ी पसंद: ABP न्यूज़ और C-वोटर का ओपिनियन पोल; बागेश्वर बाबा फैक्टर पर भी लोगों ने रखी राय

40% लोगों ने कहा है कि वो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कामकाज से संतुष्ट हैं, वहीं नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के कामकाज से मात्र 31% लोग ही संतुष्ट हैं और 36% कम संतुष्ट हैं।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। ऐसे में उससे पहले ‘ABP News’ ने ओपिनियन पोल कराया है। इसमें मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान जनता की पहली पसंद दिख रहे हैं। जहाँ शिवराज सिंह चौहान को 37% लोगों ने अपनी पसंद बताया है, वहीं 36% के साथ कॉन्ग्रेस नेता कमलनाथ उनसे पीछे हैं। ये ओपिनियन पोल एबीपी न्यूज़ ने C-Voter के साथ मिल कर कराया है।

जहाँ तक सीटों की बात है, भाजपा मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में 106-118 सीटें ला सकती है। वहीं कॉन्ग्रेस की बात करें तो पार्टी 108-120 सीटें जीत सकती है। यानी, इस ओपिनियन पोल के हिसाब से सीटों के मामले में कड़ी टक्कर है। वहीं बसपा के खाते में भी शून्य से लेकर 4 तक सीटें मिल सकती हैं। वहीं 12% लोग मुख्यमंत्री के रूप में ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपनी पसंद बता रहे हैं।

सिंधिया कॉन्ग्रेस से ही भाजपा में आए हैं, जिसके बाद राज्य में कमलनाथ की सरकार गिर गई थी। सर्वे की मानें तो वोट प्रतिशत के मामले में भाजपा और कॉन्ग्रेस दोनों ही 44% पा सकते हैं। बसपा 3% वोट शेयर के साथ तीसरे नंबर पर रह सकती है। जहाँ 33% लोगों ने बेरोजगारी को सबसे बड़ा मुद्दा बताया है, 12% लोग महँगाई और 7% लोग भ्रष्टाचार से चिंतित हैं। 7% बुड़ियादि सुविधाएँ और 18% लोग स्थानीय मुद्दों को असरदार मान रहे हैं।

40% लोगों ने कहा है कि वो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कामकाज से संतुष्ट हैं, वहीं नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के कामकाज से मात्र 31% लोग ही संतुष्ट हैं और 36% कम संतुष्ट हैं। 40% लोग राज्य सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं। 45% लोगों ने कहा कि कर्नाटक-हिमाचल प्रदेश की हार के बाद मध्य प्रदेश में डबल इंजन वाला फॉर्मूला फेल नहीं होगा। 38% लोगों ने कहा कि बागेश्वर धाम सरकार के बयानों का फायदा भाजपा को मिलेगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘अर्नब गोस्वामी को फर्जी खबर के केस में गलत ढंग से फँसाया’ : कर्नाटक HC ने लगाई राज्य पुलिस और कॉन्ग्रेस सरकार को फटकार,...

अर्नब गोस्वामी के खिलाफ पिछले साल मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बारे में फर्जी खबर प्रसारित करने का आरोप लगाया गया था। इसी केस को कोर्ट ने अब खारिज कर दिया है।

हिंदू बच्चियों से रेप मामले में भड़का राजस्थान का माहौल… हिंदूवादी संगठन प्रदर्शन पर उतरे, कई शहर बंद: राज्यपाल ने दी लड़कियों को सीख-...

परिजनों का आरोप है कि लड़कियों को जबरन धार्मिक काम करने और धर्म बदलने के लिए मजबूर किया जा रहा था।
- विज्ञापन -