Homeविविध विषयअन्यजहीर खान ने दी दिवाली की शुभकामनाएँ, कट्टरपंथियों ने कहा- अल्लाह को क्या मुँह...

जहीर खान ने दी दिवाली की शुभकामनाएँ, कट्टरपंथियों ने कहा- अल्लाह को क्या मुँह दिखाओगे

इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को भी इस्लामिक कट्टरपंथियों ने तिलक लगाते हुए एक तस्वीर साझा करने और दिवाली की बधाई देने के लिए गाली दी थी। कट्टरपंथियों ने उन्हें झूठा मुस्लिम भी करार दिया।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जहीर खान ने दिवाली की शुभकामनाएँ देते हुए अपनी पत्नी अभिनेत्री सागरिका घाटगे के साथ सोशल मीडिया में एक तस्वीर शेयर की। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें गालियाँ देना, ट्रोल करना शुरू कर दिया।

मुहम्मद फारूक असद ने जहीर के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि इस तरह से दिवाली मनाने के बाद अल्लाह को क्या मुँह दिखाओगे।

उमर ने लिखा, “नहीं मिलेगा फ्लैट अब भी।” बता दें कि उमर को राणा अय्यूब, समीर हलार्णकर, निखिल वागले और सबा नकवी जैसे लिबरल पत्रकारों के साथ ही संजय निरुपम जैसे कॉन्ग्रेसी नेता भी फॉलो करते हैं। इस तरह के संदेशों को देख एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि फतवा आ ही रहा होगा।

एक यूजर ने ट्वीट पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा कि कभी हिन्दू क्रिकेटरों को इस्लामिक कपड़ों में ईद मनाते नहीं देखा। ये इतने असुरक्षित क्यों हैं?

इसी तरह से फोटो शेयरिंग वेबसाइट इंस्टाग्राम पर भी लोगों ने जहीर खान को गालियाँ दी।

जहीर खान को इंस्टाग्राम पर मिली गाली

जहीर खान को इंस्टाग्राम पर मिली गाली

गौरतलब है कि इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को भी इस्लामिक कट्टरपंथियों ने तिलक लगाते हुए एक तस्वीर साझा करने और दिवाली की बधाई देने के लिए गाली दी थी। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएँ देते हुए ट्वीट किया था, “सभी को हैप्पी दिवाली। आपका जीवन उज्ज्वल और खुशहाल रहे।” शुभकामनाएँ देते हुए उन्होंने अपने परिवार के साथ तिलक लगाए हुए एक तस्वीर भी शेयर की। इस तस्वीर में उनका बेटा अबराम और पत्नी गौरी भी थीं। इसके बाद इस्लामिक कट्टरपंथियों ने शाहरूख को झूठा मुस्लिम तक बता दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -