Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयअफगानिस्तान में बच्चों के हाथ लगा मोर्टार बम, खेल-खेल में दागा: धमाके में 2...

अफगानिस्तान में बच्चों के हाथ लगा मोर्टार बम, खेल-खेल में दागा: धमाके में 2 की मौत, 2 घायल

तालिबान के आधिकारिक प्रवक्ता ओमर बदरी के मुताबिक बच्चों ने खेल-खेल में ही मोर्टार को आग लगा दी जिस से धमाका हो गया। इस घटना के बाद आस-पास चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया था। खामा प्रेस के मुताबिक घायलों का इलाज गार्दिज असपतवाल में किया जा रहा है।

अफगानिस्तान के पूर्वी प्रान्त में ब्लास्ट की खबर है जहाँ मोर्टार के गोले से 2 बच्चों की मौत हो गई है। इसी ब्लास्ट में 2 अन्य लोग घायल हुए हैं जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि यह ब्लास्ट बच्चों द्वारा खेल-खेल में किया गया है। तालिबान प्रशासन इस बात की जाँच कर रहा है कि जिन्दा मोर्टार बच्चों के पास कैसे पहुँचा। घटना शनिवार (22 अक्टूबर 2022) की बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला पूर्वी प्रान्त के ज़ाज़ी जिले के पक्तिका का है। तालिबान के आधिकारिक प्रवक्ता ओमर बदरी के मुताबिक बच्चों ने खेल-खेल में ही मोर्टार को आग लगा दी जिस से धमाका हो गया। इस घटना के बाद आस-पास चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया था। खामा प्रेस के मुताबिक घायलों का इलाज गार्दिज अस्पताल में किया जा रहा है।

लड़कियों के स्कूल बंद करने पर प्रदर्शन

इसी पक्तिका इलाके में बुधवार (19 अक्टूबर 2022) को स्थानीय निवासियों ने तालिबान के खिलाफ प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारी लड़कियों के स्कूलों को बंद करने से काफी नाराज थे। वो तालिबान से अपना फैसला वापस लेने और स्कूलों को दुबारा खोलने की माँग कर रहे थे।

लड़कियों की पढ़ाई रोकने के तालिबानी फरमान की उन्ही के देशवासियों द्वारा काफी आलोचना हो रही है।

पत्रकार और एक्टर को लिया हिरासत में

अफगानी पत्रकार बिलाल के मुताबिक तालिबान ने कांधार इलाके में पत्रकार और अभिनेता को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में सांगा रेडियो के पत्रकार शीर अहमद नूरी, एक स्थानीय अभिनेता अताउल्लाह ज़ार और एक अन्य व्यक्ति बिस्मिल्लाह को हिरासत में लिया है। ऐसा किसलिए किया गया है ये जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -