Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयचीन ने फिर चली अपनी चाल, 26/11 के गुनहगार साजिद मीर को वैश्विक आतंकी...

चीन ने फिर चली अपनी चाल, 26/11 के गुनहगार साजिद मीर को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने से रोका: UN में भारत-अमेरिका के प्रस्ताव पर लगाया वीटो

भारत और अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अल-कायदा प्रतिबंध समिति 1267 के समक्ष साजिद मीर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने का प्रस्ताव रखा था।

आतंकवाद पर चीन का चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया है। चीन ने 26/11 आतंकी हमले में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी साजिद मीर (Sajid Mir) को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव पर अड़ंगा लगा दिया। भारत और अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र में यह प्रस्ताव रखा था। चीन इससे पहले भी साजिद मीर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव को रोक चुका है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत और अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अल-कायदा प्रतिबंध समिति 1267 के समक्ष साजिद मीर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव में मीर की संपत्ति जब्त करने से लेकर उसकी यात्रा पर प्रतिबंध लगाने और हथियारों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई थी। लेकिन चीन ने एक बार फिर वीटो लगाते हुए साजिद मीर को बचा लिया।

इससे पहले, सितंबर 2022 में साजिद मीर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए एक प्रस्ताव लाया गया था। हालाँकि, तब भी चीन ने इस प्रस्ताव पर रोक लगा दी थी। बता दें कि साजिद मीर भारत और अमेरिका का मोस्ट वांटेड आतंकी है। साजिद साल 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले में शामिल था। इस हमले में भारतीयों सहित अमेरिकी नागरिक भी इस्लामी आतंकवाद का शिकार बन गए थे। ऐसे में अमेरिका ने उस पर 5 लाख डॉलर का इनाम रखा हुआ है।

गौरतलब है कि जून 2022 में पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधी अदालत ने टेरर फंडिंग मामले में साजिद मीर को 15 साल से अधिक की सजा सुनाई थी। दिलचस्प बात यह है कि पहले पाकिस्तान दावा करता था कि साजिद मीर मर चुका है। लेकिन भारत, अमेरिका समेत अन्य कई देश उसकी मौत का सबूत माँग रहे थे। हालाँकि इसके बाद एफएटीएफ (फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स) के दबाव के बाद पाकिस्तान ने कथित तौर पर साजिद मीर के खिलाफ एक्शन लिया था।

मसूद अजहर को भी बचाता रहा है चीन

ज्ञात हो कि इससे पहले चीन आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषणा करने के प्रस्ताव पर भी रोक लगाता रहा है। हालाँकि दुनियाभर के देशों के सामने बार-बार बेनकाब होने के बाद आखिरकार मई 2019 में चीन मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए तैयार हो गया था। अब मसूद अजहर एक वैश्विक आतंकी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -