Monday, May 13, 2024
Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'संकट की शुरुआत से ही हमारी मदद कर रहा भारत': श्रीलंका के पूर्व कप्तान...

‘संकट की शुरुआत से ही हमारी मदद कर रहा भारत’: श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या ने जताया आभार, भारत देगा ₹30000 करोड़ की सहायता

बता दें कि श्रीलंका के लगातार बिगड़ते हालात के बावजूद भारत ने शुरू से ही मदद की है।। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि इस कठिन दौर से उबरने की कोशिश में देश श्रीलंका के लोगों के साथ खड़े हैं।

श्रीलंका वर्तमान दौर में सबसे खराब राजनीतिक और आर्थिक संकट से जूझ रहा है। जिसको लेकर उसकी जनता में खलबली मची है। जनता बागी हो गई है और उसके तेवर देख राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री अंडरग्राउंड हो गए हैं। पड़ोसी मुल्क में विद्रोह इस कदर भड़का है कि राजनेता भागे-भागे फिर रहे हैं। राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री निवास पर प्रदर्शनकारी कब्जा जमा कर बैठ गए हैं। सड़कों पर संग्राम छिड़ा है। इस बीच श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने देश की मदद करने के लिए भारत का आभार जताया है।

सनथ जयसूर्या ने ANI से बात करते हुए कहा, “देश में स्थिर सरकार के गठन के बाद, आईएमएफ, भारत और सभी मित्र देश श्रीलंका की मदद करेंगे। भारत ने संकट की शुरुआत से ही काफी मदद और सहयोग दिया है। इसके लिए हम आभारी हैं। भारत, श्रीलंका के लिए बड़ी भूमिका निभा रहा है।”

बता दें कि श्रीलंका के लगातार बिगड़ते हालात के बावजूद भारत ने शुरू से ही मदद की है।। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि इस कठिन दौर से उबरने की कोशिश में देश श्रीलंका के लोगों के साथ खड़े हैं। विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि भारत ने आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को 3.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर की फौरी मदद की पेशकश की है। इतना ही नहीं, भारत आगे भी श्रीलंका की मदद करता रहेगा।

हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि राष्ट्रपति भवन में रखी गोटबाया राजपक्षे की करोड़ों रुपए की नकदी प्रदर्शनकारियों के हाथ लगी है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ। वीडियो में देखा गया कि राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करने वाले प्रदर्शनकारियों में से एक नोटों की गड्डियाँ गिन रहा है। वहीं एक प्रदर्शनकारी नोटों का बंडल दिखा रहा है।

वहीं बीते दिनों श्रीलंका के आम लोगों के साथ प्रदर्शन में श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर्स भी देश के लोगों के साथ खड़े दिखाई दिए। पूर्व श्रीलंकाई कप्तान सनथ जयासूर्या प्रदर्शनकारियों के सपोर्ट में सड़क पर भी नजर आए थे। कोलंबो में राष्ट्रपति भवन के पास जमा प्रदर्शनकारियों की भीड़ में सनथ जयसूर्या भी पहुँच गए थे। 

जयसूर्या ने खुद ट्विटर पर प्रदर्शनकारियों के साथ फोटो पोस्ट की थी। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा था, “मैं हमेशा श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा हूँ और जल्द ही जीत का जश्न मनाऊँगा। इसे बिना किसी उल्लंघन के जारी रखा जाना चाहिए।” वहीं पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने प्रदर्शन कर रहे लोगों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, “यह हमारे भविष्य के लिए है।” महेला जयवर्धने ने भी उनके इस ट्वीट को रीट्वीट किया था।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हिन्दू नेताओं की हत्या के लिए PFI ने बनाया ‘मौत का दस्ता’, मस्जिद-मदरसों में ट्रेनिंग: RSS नेता रुद्रेश-BJYM के प्रवीण नेट्टारू की हत्या ‘मिशन...

NIA ने खुलासा किया कि PFI ने 'सर्विस टीम' और 'किलर स्क्वाड' बना रखा है, ताकि वो अपने 'दुश्मनों' की हत्या कर सके और भारत को 2047 तक इस्लामी मुल्क बनाने का उसका सपना पूरा हो।

डमरू की डमडम, मंत्रों की गूँज, शंखनाद, कलाकारों की प्रस्तुतियाँ, साथ में ‘शिवगण’… वाराणसी की गलियों में PM के रोडशो में उमड़ा जनसैलाब, लोग...

वाराणसी से नरेंद्र मोदी ने 2014 में 3.71 लाख और 2019 में 4.79 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। 2014 में कुल मतों का 56.37% तो 2019 में 63.62% प्राप्त हुआ था।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -