Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयबीवी को पराए मर्द ने लगा दी कोरोना वैक्सीन, नाराज शौहर ने मंच पर...

बीवी को पराए मर्द ने लगा दी कोरोना वैक्सीन, नाराज शौहर ने मंच पर चढ़ गवर्नर को मारा थप्पड़: देखें वीडियो

नए गवर्नर खोर्रम उन लोगों में से हैं जिन्हें साल 2013 में सीरिया में रिबेल फोर्सेज ने 48 अन्य ईरानियों के साथ किडनेप कर लिया था। उन्हें हाल में राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने 17 अक्तूबर 2021 को गवर्नर नियुक्त किया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इसे लेकर दावा है कि ये ईरान के अजरबैजान के नए गवर्नर अबेदिन खोर्रम का है जिसमें एक आदमी उन्हें थप्पड़ मार रहा है। खबरों के मुताबिक, शनिवार (23 अक्टूबर 2021) को जिसने नए गवर्नर को एक समारोह के दौरान थप्पड़ जड़ा वो शख्स इस बात से नाराज था कि उसकी बीवी को किसी पुरुष मेडिकल स्टाफ ने वैक्सीन लगा दी। 

इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आरोपित शख्स को पकड़ लिया और उसे घसीटते हुए बगल के दरवाजे से बाहर किया। शुरुआत में हमले के कारण को अज्ञात बताया गया। लेकिन बाद में वैक्सीन वाला एंगल सामने आया। हालाँकि नए गवर्नर की सुरक्षा के लिए, घटना के फौरन बाद उन्हें पोडियम से अलग ले जाया गया। समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि वो हमलावर को नहीं जानते।

बता दें कि खोर्रम उन लोगों में से हैं जिन्हें साल 2013 में सीरिया में रिबेल फोर्सेज ने 48 अन्य ईरानियों के साथ किडनेप कर लिया था। उन्हें हाल में राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने 17 अक्तूबर 2021 को गवर्नर नियुक्त किया है। सोशल मीडिया पर उनके साथ घटी घटना की वीडियो शेयर हो रही है। स्टेज पर लगे साउंड सिस्टम के कारण झापड़ की आवाज साफ सुनी जा सकती है। देख सकते हैं कि कैसे सादे कपड़ों वाले सुरक्षाबल फौरन आ गए और उस आदमी को वहाँ से बाहर किया गया।

खोर्रम ने इस बाबत कहा, “मैं उसे निश्चित रूप से नहीं जानता, लेकिन आपको पता होना चाहिए…जब मैं सीरिया में था तो मुझे दुश्मन द्वारा दिन में 10 बार मारा जाता था और पीटा जाता था।” उन्होंने बताया, “10 बार उन्होंने मेरे सिर पर गन लोड करके रखी। मैं इसको भी उन्हीं दुश्मनों में से एक मान रहा हूँ लेकिन फिर भी माफ करता हूँ।” इस मामले में बाद में जाकर खुलासा हुआ कि जिसने राज्यपाल को झापड़ मारा वो अपनी बीवी को पुरुष मेडिकल स्टाफ द्वारा कोरोना वैक्सीन लगने के कारण नाराज था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -