Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयलंदन में दिनदहाड़े अज्ञात हमलावर ने 3 लोगों को घोंप दिया चाकू, प्रशासन घटना...

लंदन में दिनदहाड़े अज्ञात हमलावर ने 3 लोगों को घोंप दिया चाकू, प्रशासन घटना को ‘आतंकवाद’ से अलग बताने में जुटा: पिछले माह भी 2 पुलिसकर्मी पर हुआ था हमला

प्रत्यक्षदर्शी ने माय लंदन को बताया, "मैंने इस घटना को यहाँ से बस में जाते हुए देखा था। काफी मात्रा में खून दिखाई दे रहा था, लेकिन हमले में कितने लोग घायल हुए, यह पता नहीं चल पाया। यहाँ काफी पैरामेडिकल स्टाफ था। मैंने बस इतना ही देखा।"

बीते दिनों इंग्लैंड से आई हिंसक खबरों के बाद अब सेंट्रल लंदन से तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। इस वारदात को लिवरपूल स्ट्रीट स्टेशन के पास गुरुवार (6 अक्टूबर 2022) की सुबह अंजाम दिया गया, जबकि चौथे शख्स को धक्का मार सड़क पर गिरा दिया गया।

सूचना मिलने के बाद लंदन पुलिस (London Police) और एम्बुलेंस सुबह 9.51 बजे घटनास्थल पर पहुँची। तीनों घायलों को LAS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले की जाँच जारी है। इसे आतंक से जोड़कर नहीं देखा जा सकता। घटनास्थल की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई हैं। यहाँ भारी पुलिस बल तैनात है। घटनास्थल पर बिखरा हुआ सामान भी देखा जा सकता है।

सिटी ऑफ लंदन पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, “हमें आज सुबह 9.46 बजे बिशपगेट पर तीन लोगों को चाकू मारने और एक व्यक्ति को सड़क पर धक्का मारकर गिराने की सूचना मिली। अधिकारी 9.51 बजे घटनास्थल पर पहुँचे। तीन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। यह घटना आतंकवाद से संबंधित नहीं है।”

वहीं, एक प्रत्यक्षदर्शी ने माय लंदन को बताया, “मैंने इस घटना को यहाँ से बस में जाते हुए देखा था। काफी मात्रा में खून दिखाई दे रहा था, लेकिन हमले में कितने लोग घायल हुए, यह पता नहीं चल पाया। यहाँ काफी पैरामेडिकल स्टाफ था। मैंने बस इतना ही देखा।”

बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार यह हमलावर फोन चोरी कर रहा था, जब लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने उन पर हमला कर दिया। टेलीग्राफ यूके के मुताबिक, यह चोरी की घटना थी। एक बाइक सवार चोर ने एक व्यक्ति का फोन लूटने की कोशिश की थी, जब उसने चोर को ऐसा करने से रोका तो उसने उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए राहगीरों को भी उस चोर ने चाकू मार घायल कर दिया। हालाँकि, पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

बता दें कि सिटी ऑफ लंदन पुलिस इस घटना को चोरी से जोड़कर देख रही हैं और आतंकवाद से इसका लिंक होने से मना कर रही है। लेकिन याद दिला दें कि इससे पहले भी दो पुलिसकर्मियों पर लंदन पर चाकू से हमला हुआ था। उस समय पहले पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। तब भी पुलिस ने कहा था कि यह घटना आतंकवाद से संबंधित नहीं लगती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -