Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में हिंदू मंदिर पर फिर से खालिस्तानी हमला, 14 दिन में दूसरी घटना:...

अमेरिका में हिंदू मंदिर पर फिर से खालिस्तानी हमला, 14 दिन में दूसरी घटना: कालिख पोत बोर्ड पर लिखा- ‘मोदी आतंकवादी, खालिस्तान जिंदाबाद’

खालिस्तानियों ने शेरावाली माँ के मंदिर के बोर्ड पर कालिख पोती और वहाँ खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्द लिखा। इसकी तस्वीर अमेरिका में हिंदुओं के लिए काम करने वाली संस्था हिंदू अमेरिका फाउंडेशन ने साझा की है।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में दूसरी बार हिंदू मंदिर पर हमला हुआ है। इस बार घटना हेवर्ड के शेरावाली मंदिर की है। 14 दिन में यह दूसरा अटैक है। इससे पहले नेवार्क के मंदिर पर हमला हुआ था।

इस हमले में खालिस्तानियों ने शेरावाली माँ के मंदिर के बोर्ड पर कालिख पोती और वहाँ खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्द लिखा। इसकी तस्वीर अमेरिका में हिंदुओं के लिए काम करने वाली संस्था हिंदू अमेरिका फाउंडेशन ने अपने एक्स अकॉउंट पर साझा की है

फोटो में देख सकते हैं लिखा है मोदी आतंकवादी है। खालिस्तान जिंदाबाद।

बता दें कि इससे पहले शिव दुर्गा मंदिर पर हमले की धमकी दी गई थी जिसके बाद शेरावाली मंदिर को निशाना बनाया गया। 22 दिसंबर 2023 को नेवार्क के स्वामीनारायण मंदिर पर हमला हुआ था। उस समय मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधाी नारे लिखे गए थे। साथ ही दीवारों पर बने चित्रों को भी खराब किया गया था। घटना देखने के बाद हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन इस बात पर जोर दे रही थी कि घटना की जाँच पुलिस हेट क्राइम मानकर करे।

गौरतलब है कि सिर्फ अमेरिका में ही नहीं, बल्कि कनाडा में भी बहुत बार खालिस्तानी हिंदू मंदिरों को निशाना बना चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने सरे में एक मंदिर मं तोड़फोड़ की थी और बाद में उसी मंदिर के चीफ के बड़े बेटे के घर गोलियाँ चलाई थीं।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में भी हिंदू मंदिर पर हमला करते हुए वहाँ के स्वामीनारायण मंदिर में पिछले साल तोड़फोड़ हुई थी। इस दौरान मंदिर के दरवाजे पर खालिस्तानी झंडे लटके मिले थे और पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक बातें।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कब्रें बेचीं, हिंदुओं की संपत्ति वक्फ की और डिलीट कर दीं फाइल्स: UP के शिया वक्फ बोर्ड में ₹1000 करोड़ के घोटाले का दावा,...

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के मुताबिक, पूरा घोटाला 1000 करोड रुपए का है। इसमें कुछ हिंदू और कथित बेनामी संपत्तियों को भी वक्फ संपत्ति के तौर पर दर्ज करने का मामला भी शामिल है।

जंतर-मंतर पर ‘बेटी चुप कराओ’, झारखंड में बेटियों का जिक्र तक नहीं: दो प्रदर्शनों में ‘द वायर’ का दो एजेंडा, केंद्र पर सवाल तो...

'द वायर' का एजेंडा साफ है। जंतर-मंतर प्रदर्शन में मोदी सरकार ने महिलाओं को टारेगट किया और झारखंड मसले पर अत्याचारों का जिक्र तक नहीं किया।
- विज्ञापन -