Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयसत्ता के लिए इमरान खान ने दिखाया भारत का डर, कहा- जो राहिल शरीफ...

सत्ता के लिए इमरान खान ने दिखाया भारत का डर, कहा- जो राहिल शरीफ PM पद के दावेदार हैं उन्हें प्रधानमंत्री मोदी बता चुके हैं दहशतगर्द

इमरान ने कहा, "जब मैं पीएम बना था तो मैंने ये फैसला किया था कि हमारी कौम की फॉरेन पॉलिसी आजाद होगी, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं होता है कि हम किसी से दुश्मनी नहीं करेंगे। मैं वो पाकिस्तानी व्यक्ति हूँ, जिसे हिंदुस्तान के सबसे ज्यादा लोग जानते हैं।"

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) में सियासी हालत पूरी तरह से बिगड़े हुए हैं और विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के बाद उनकी सरकार पर संकट छा गया है। इस बीच पीएम इमरान खान (Imran Khan) ने गुरुवार (31 मार्च 2021) को पाकिस्तान की जनता को संबोधित किया। इस दौरान इमरान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का डर भी लोगों को दिखाया। उन्होंने कहा कि न तो वे एंटी इंडियन हैं और न ही एंटी अमेरिकन। उन्होंने कहा कि ना वे किसी के सामने झुकेंगे और न ही अपनी कौम को झुकने देंगे।

पाक पीएम ने दावा किया कि वो इंसाफ, खुद्दारी के लिए राजनीति में आए थे। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम कौम अल्लाह के अलावा किसी और के सामने नहीं झुकती। मुस्लिम कौम किसी की भी गुलामी नहीं करेगी। इमरान खान ने कहा, “मैं आजादी के बाद पैदा हुए देश की पहली पीढ़ी से हूँ। पाकिस्तान मुझसे केवल 5 साल बड़ा है।” पाक पीएम अपने आपको खुशनसीब मानते कहा कि अल्लाह ने उन्हें दौलत, शोहरत सब कुछ दिया है।

उन्होंने कहा, “जब मैं पीएम बना था तो मैंने ये फैसला किया था कि हमारी कौम की फॉरेन पॉलिसी आजाद होगी, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं होता है कि हम किसी से दुश्मनी नहीं करेंगे। मैं वो पाकिस्तानी व्यक्ति हूँ, जिसे हिंदुस्तान के सबसे ज्यादा लोग जानते हैं।” इसके साथ ही इमरान ने इंग्लैंड को अपना दूसरा घर बताया। इमरान खान ने कहा कि जब ड्रोन हमले हुए और इसके खिलाफ धरने दिए तो उन्हें ‘तालिबान खान’ तक कहा गया। उस वक्त पाकिस्तान के वरिष्ठ नेताओं ने अमेरिका की नाराजगी के डर से कुछ नहीं कहा।

इमरान खान ने यह भी आरोप लगाया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ रहे राहिल शरीफ को दहशतगर्द कहा था, जबकि नवाज शरीफ पीएम मोदी से छिप-छिप कर मिलते थे। इमरान खान ने कहा, “मैं क्रिकेटर रहा हूँ। मैंने आखिरी गेंद तक संघर्ष करना सीखा है और आखिरी वक्त तक संघर्ष करूँगा।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जहाँ युवा, वहाँ PM मोदी… एक ही Reel से बना डाला रिकॉर्ड: मंत्रियों को संदेश- अब Insta करें इस्तेमाल, जानें- कैसे ‘फोटो शेयरिंग ऐप’...

इंस्टाग्राम युवाओं का सबसे पसंदीदा ठिकाना है। PM मोदी ने अपनी आवाज युवाओं तक इसके जरिए पहुँचाई। सभी मंत्रियों को भी यूज करने का निर्देश दिया।

आज से आरंभ हुआ चातुर्मास: 120 दिनों तक योगनिद्रा में रहेंगे भगवान विष्णु, शिव संभालेंगे सृष्टि का संचालन; जानें- इन महीनों में कैसा हो...

आज से शुरू चातुर्मास। विष्णु की योगनिद्रा तक शिव संभालेंगे सृष्टि का संचालन। जानें 120 दिनों का धार्मिक महत्व। माँगलिक कार्यों पर विराम।
- विज्ञापन -